श्रीदेवी के प्यार में खिड़की से कूद गए थे बोनी कपूर, फिर क्या हुआ? बेटी जाह्नवी ने बताया उस रात का किस्सा
Boney Kapoor and Sridevi Love story: श्रीदेवी और बोनी कपूर के प्यार की कहानी किसी से भी नहीं छिपी है। मगर बोनी के लिए बला की खूबसूरत श्रीदेवी को पटाना इतना भी आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा हाल ही में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में बिजी जाह्नवी कपूर ने अपने मम्मी-पापा की लव स्टोरी को लेकर ये खुलासा किया है।
जाह्नवी कपूर इन दिनों राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। इस दौरान जाह्नवी ने ऐसे-ऐसे खुलासे किये, जिसके बारे में जानकर फैंस भी शॉक्ड हो गए।

अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान Mashable India से बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने बताया कि बोनी कपूर श्रीदेवी को डराना चाह रहे थे और इसी दौरान वे होटल की खिड़की से कूद गए। इसके बाद पास बैठी मां हंसने लगीं। इसके बाद पापा ने कहा कि मुझे पता चला कि वो पट गईं।
जाह्नवी बताती हैं कि हर रात 10 बजते ही वो और उनके पापा उनकी मां की यादों को जिंदा रखने की कोशिश करते हैं। रात के समय वे पुराने गाने चला देते हैं। जाह्नवी के पापा कहते हैं कि वे उनकी मां के साथ ऐसे ही रात के समय पुराने गाने सुना करते थे। ये उनकी फेवरेट चीज हुआ करती थी।
दोनों की लव स्टोरी तब शुरु हुई, जब बोनी कपूर श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की डिमांड से भी ज्यादा पैसे उन्हें ऑफर किये। बोनी तब शादीशुदा थे और मोना शॉरी कपूर संग उनकी शादी हुई थी। मगर शादीशुदा बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया और उन्होंने अपनी अच्छी बीवी और दो बच्चों को छोड़कर श्रीदेवी को अपना लिया। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी संग ब्याह कर लिया।
बेटी जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जाह्नवी जोरों-शोरों से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications