बला की खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंट, जाह्नवी कपूर के लुक को भी छोड़ा पीछे, देखें VIDEO
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। अब इस फंक्शन के वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत हैं। फंक्शन काफी बड़ा और शानदार था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तमाम क्लिप इसकी गवाही दे रहे हैं। अब राधिका मर्चेंट की एंट्री का भी एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं। मगर राधिका जाह्नवी कपूर से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही थींं।
प्री वेडिंग फंक्शन के बाद कपल के लिए जामनगर में महाआरती रखी गई। इस महाआरती की झलकियां सामने आ रही हैं।जिसमें होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट का शादी अंदाज में वेलकम होता दिख रहा है। राधिका ने शानदार डांस भी किया। मगर इस बीच कुछ क्लिप ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड की हीरोइन्स को ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल महाआरती में राधिका मर्चेंट किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इस दौरान मेहमानों ने आरती देते हुए राधिका का वेलकम किया। इसी क्लिप में जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी के हाथ में आरती की थाल भी थी। ऐसे में यूजर्स ने अब बॉलीवुड के सेलेब को आड़े हाथों लिया है। वहीं लुक की बात करें तो कई लोगों ने राधिका को जाह्वनी से भी खूबसूरत बता दिया।
एक यूजर ने कहा कि सब लाइन में थाली लेकर खड़े हैं। एक ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स इनके नौकर हैं। एक ने कहा कि जाह्नवी को थाली पकड़ाकर जाह्नवी ने काम पर लगा लिया। एक और यूजर ने कहा कि सारी हीरोइन्स को काम पर लगा दिया। एक ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा कि द थाली गर्ल्स। एक ने कहा कि सब पैसे के चमचे हैं।
वीडियो की बात करें तो क्लिप में सब राधिका मर्चेंट का वेलकम कर रहे हैं। इसके बाद राधिका देखा तेनू पहली पहली बार वे पर डांस कर रही हैं। राधिका की खूबसूरत ड्रेस देखने लायक है और फैंस को ये बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। डे वन से राधिका की खूबसूरती के बारे में फैंस बातें कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications