मां श्रीदेवी की मौत के बाद खुशी कपूर के कभी नहीं निकले आंसू, जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा, बताई ये वजह

Khushi Kapoor On Sridevi: फिल्म निर्माता करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 काफी सुर्खियों में रहता है। हर हफ्ते इस शो में तमाम बड़े सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ शो में पहुंची। इस दौरान करण जौहर ने उनके साथ जमकर मस्ती और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछे।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने शो के दौरान अपनी मां श्रीदेवी को भी याद किया और बताया कि जब उनकी मौत की खबर पहली बार सुनी थी तो दोनों का कैसा रिएक्शन था। जाह्नवी ने शो में खुलासा किया कि जब ये खबर मिली थी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था जबकि खुशी ने छोटे होकर भी पूरे घर को संभाला।

Sridevi

जाह्नवी ने आगे बताया कि मां की मरने की खबर सुनने के बाद खुशी के कमरे में रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्हें देखने जब कमरे में गई तो खुशी ने तुरंत अपने आंसू पोछ लिए और रोना बंद कर दिया। इसके बाद वह छोटी बहन होने के बावजूद जाह्नवी को संभालने लगी। जाह्नवी ने बताया कि, तब से अब तक खुशी को कभी भी मां के लिए रोता नहीं देखा।

जाह्नवी ने बताया कि मां श्रीदेवी के जाने के बाद कैसे उन्होंने खुद को संभाला। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हम दोनों की जिंदगी में उसके बाद कई सारे बदलाव आए। हम दोनों जरूरत पड़ने पर कभी एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं तो कभी एक दूसरे को मां बनकर संभालते हैं और एक दूसरे को कभी मां की कमी महसूस नहीं होने देते।'

आपको बता दें कि, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का साल 2018 में निधन हो गया था। वह अपने परिवार के साथ किसी फंक्शन के लिए विदेश गई थीं। एक्ट्रेस का शव एक टब में मिला। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का यूं दुनिया से चले जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। मां के जाने के बाद खुशी कपूर ने फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+