क्या जाह्नवी कपूर करने वाली हैं शिखर पहाड़िया से शादी? एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Wedding Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस काफी समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ देखा गया है। अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने शादी को लेकर बयान दिया।
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ देखा गया। दोनों ने कैमरे के सामने एकसाथ जमकर पोज दिए। जिसके बाद से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही जाह्नवी और शिखर पहाड़िया शादी कर सकते हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया।

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'मेरे पास एक सीक्रेट है जो कि मैं सबके साथ शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' हालांकि बाद में पता चला कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने वाली हैं।
इसके बाद जब जाह्नवी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि जाह्नवी क्या आप शादी करने वाली हैं? एक्ट्रेस ने छुटते ही इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'आप पागल हो गए हैं क्या।' इसके बाद उनके पूछा गया कि आखिर वह कौनसा सीक्रेट है। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'ये कल पता चलेगा।'
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म उलझ का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज होगा। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रोशन मैथ्यू, राजेंद्र गुप्ता और सचिन खेडेकर जैसे तमाम बड़े अभिनेता लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर फिल्म देवरा में भी नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस साउथ में डेब्यू करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications