'मैं बहुत खुश हूं' शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कपिल शर्मा में कबूल किया प्यार
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं।
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को प्रमोट करने के लिए जान्हवी और राजकुमार राव 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। वहीं कपिल शर्मा ने जाह्नवी कपूर ने उनके रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल पूछे।

कपिल शर्मा ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि, 'आप अपने लिए कैसा जीवनसाथी चाहती हैं। क्या आप अभी जिस 'शिखर' पर हैं वहीं रहना पसंद करेंगी'। ये सुनते ही जाह्नवी कपूर ब्लश करने लगीं। वहीं एक्ट्रेस ने इसका मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं जिस भी शिखर पर हूं खुश हूं।' इस तरह जाह्नवी ने एक बार फिर शिखर संग रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।
ईटाइम्स के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने शिखर के साथ अपनी शादी की अफवाहों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में एक बहुत ही बेवकूफी भरी बात पढ़ी कि मैंने अपना रिश्ता पक्का कर लिया है और मेरी शादी होने वाली है। लोगों ने 2-3 आर्टिकल मिलाकर यह कह दिया कि मैं शादी कर रही हूं। वे एक हफ्ते में मेरी शादी करा रहे हैं, जो मुझे मंजूर नहीं है और मैं इस समय काम करना चाहती हूं।"
वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।









Click it and Unblock the Notifications