Janhvi Kapoor की एक्स BF ईशान खट्टर के साथ कैसी है बॉन्डिंग? एक्ट्रेस बोलीं- 'हम एक दूसरे के लिए स्पेशल...'

जाह्नवी कपूर की मिली और ईशान खट्टर की फोन भूत एक ही दिन थिएटर में रिलीज हुई है। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनके लिए ये क्लैश कितना मायने है और ईशान खट्टर से उनकी अब कैसी बॉन्डिंग है?

Janhvi Kapoor Ishaan Khattar: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर यंग टैलेंटेड एक्टर्स हैं। दोनों ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2018 में फिल्म धड़क से की थी। इस फिल्म के बाद से बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी। हालांकि दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को अफवाह ही बताया। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीँ। लेकिन अब दोनों एक बार फिर साथ आ गए। लेकिन इस बार अपनी फिल्म लेकर आए हैं जो कि थिएटर में एक ही दिन रिलीज हुई। इस क्लैश को लेकर जाह्नवी कपूर ने एक बड़ा बयान दिया। साथ ही बताया कि उनका अब ईशान खट्टर के साथ कैसी बॉन्डिंग है।

ब्रेकअप के बाद कैसी है ईशान और जाह्नवी की बॉन्डिंग?

ब्रेकअप के बाद कैसी है ईशान और जाह्नवी की बॉन्डिंग?

बता दें कि, जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अफेयर की चर्चा के बाद पहली बार दोनों की फिल्म का क्लैश होगा। जहां मिली में जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म फोन भूत में ईशान खट्टर के साथ कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदारों में हैं। अब इस क्लैश को लेकर जाह्नवी कपूर ने खुलकर बात की।

एक दूसरे के साथ की फिल्म को लेकर चर्चा

एक दूसरे के साथ की फिल्म को लेकर चर्चा

जाह्नवी कपूर ने NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में क्लैश को लेकर कहा कि, 'मैंने फोन भूत का ट्रेलर देखा है और मुझे लगता है कि यह बहुत मजेदार फिल्म होने वाली है। जब ईशान खट्टर फिल्म साइन करने वाले थे। तब हमने थोड़ी देर इस पर चर्चा की थी। यह एक बहुत ही एक्साइटिंग और थ्रिल वाली फिल्म है।"

मैसेज कर दिया था गुड लक विश

मैसेज कर दिया था गुड लक विश

इस दौरान जब जाह्नवी कपूर से ईशान खट्टर के साथ बॉन्डिंग पर बात की गई तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'ईशान ने मुझे हाल ही में मैसेज भी किया था। उन्होंने मुझे मिली के लिए शुभकामनाएं दी थी, और मैंने उन्हें मैसेज का जवाब देते हुए उन्हें गुड लक विश किया। हमने एक साथ करियर की शुरुआत की है। हमने एक साथ करियर की शुरुआत की है। हमारे दिल में हमेशा एक दूसरे के लिए वो स्पेशल जगह रहेगी।'

बोनी कपूर ने डायरेक्ट की फिल्म मिली

बोनी कपूर ने डायरेक्ट की फिल्म मिली

जाह्नवी कपूर फिल्म 'मिली' की बात करें, तो ये मलयालम फिल्म 'हेलेन' का रीमेक है। जिसे माथुकुट्टी जेवियर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म जाह्नवी कपूर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसको प्रोड्यूस उनके पिता बोनी कपूर ने किया है। ये पहली बार होगा जब पिता और बेटी ने एकसाथ एक प्रोजेक्ट पर काम किया है।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, फिल्म मिली जो कि 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं। एक्ट्रेस के पास फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+