क्या Janhvi Kapoor ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से कर लिया पैचअप? इस फोटो को देख फैंस कर रहे सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोज को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई हैं।

Janhvi Kapoor Ex Boyfriend Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में बेहद कम वक्त में लोकप्रियता हासिल की है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसके बाद इंटरनेट पर ये चर्चा शुरू हो गई कि, वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ वापस रिलेशनशिप में आ गई हैं।

मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर रहीं जाह्नवी

मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर रहीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर लगातार मालदीव की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब तक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'मुझसे पीली चांद की रोशनी में मिलो'। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर ने भी शेयर की तस्वीरें

इन तीनों तस्वीरों के बाद जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी समुद्र के किनारे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि, जाह्नवी और शिखर वापस रिलेशनशिप में आ गए हैं और दोनों ने अब पैचअप कर लिया है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, लगता है जाह्नवी अब फिर से शिखर के साथ आ गई हैं।

फैंस कर रहे सवाल

फैंस कर रहे सवाल

जाह्नवी कपूर जिस तरह से बिकिनी पहने समंदर किनारे में रिलैक्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। उससे साफ लग रहा है कि, वह इस वैकेशन से काफी खुश हैं। लेकिन ये खूबसूरत तस्वीरें कौन खीच रहा है और उनके साथ ट्रिप पर कौन गया है इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन फैंस को ऐसा लग रहा है कि, वह अपने एक्स शिखर के साथ गई हैं।

शिखर को डेट कर रही थीं जाह्नवी

शिखर को डेट कर रही थीं जाह्नवी

आपको बता दें कि, शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। हाल ही में उनको लेकर खबरें थी कि, वह जाह्नवी कपूर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि बाद में खबर आई थी कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों अब अपनी लाइफ में मूव ऑन करने का फैसला कर लिया। जाह्नवी कपूर ने इस रिश्ते का खुलासा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी किया था।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा का बिजनेस करने में असफल रही। वहीं इस फिल्म के अलावा जाह्नवी कपूर के पास और भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+