क्या जाह्नवी कपूर ने अपनी नाक के साथ कर दिया ऐसा कांड? जानें क्या हुआ है एक्ट्रेस के साथ?
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में देखा गया था। एक्ट्रेस इस शादी में अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल हुई थीं।
जाह्नवी कपूर ने करवाई नाक की सर्जरी
जाह्नवी कपूर ने शिकर पहाड़िया के साथ ही अंबानी परिवार के सभी फंक्शन्स में बढ़कर हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा एक मशहूर सर्जन भी बने थे। उन्होंने जाह्नवी के साथ अंबानी वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जाह्नवी कपूर की नाक की सर्जरी (राइनोप्लास्टी) की है।

राज कनोडिया ने की जाह्नवी की राइनोप्लास्टी
इस समय सर्जन राज कनोडिया की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि राज ने रेडिट पर एक पोस्ट को लाइक किया था जिसमें चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने जाह्नवी कपूर की राइनोप्लास्टी की है।
जाह्नवी कपूर को लेकर पोस्ट हो रहा है वायरल
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे है कि राज ने ही जाह्नवी कपूर की नाक की सर्जरी की है। बताया जा रहा है कि राज अमेरिका की फेमस मॉडल किम कार्दशियन की बहन ख्लोए कार्दशियन की सर्जरी भी कर चुके हैं। वहीं दोनों कार्दशियन बहनों ने भी अंबानी की शादी में शिरकत की थी।
डॉक्टर राज कनोडिया अंबानी की शादी में मौजूद थे
वायरल हो रहे रेडिट पोस्ट में लिखा है- डॉक्टर राज कनोडिया अंबानी की शादी में मौजूद थे। वहीं ख्लोए कार्दशियन ने ये एक्सेप्ट किया कि डॉ. राज ने ही उनकी राइनोप्लास्टी की थी, लेकिन उन्हें एक कमेंट पसंद आया जिसमें पुष्टि की गई कि उन्होंने जाह्नवी की भी राइनोप्लास्टी की है। क्या ये HIPAA (स्वास्थ्य बीमा पोर्टेबिलिटी और जवाबदेही अधिनियम 1996) का उल्लंघन नहीं है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे लगता है कि अमेरिका में वकील ये लॉजिक देंगे कि लाइक का मतलब पुष्टि नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे लगता है कि वह इस पर बहस कर सकते हैं, लेकिन जैसा कि आपने कहा कि यह उनकी ओर से बुरा लगता है।
राज ने इंस्टाग्राम कमेंट किया था लाइक
आपको बता दें कि डॉ. राज ने इस तरह के एक इंस्टाग्राम कमेंट को भी लाइक किया है। ये कमेंट राज की पोस्ट पर ही आया था। राज ने अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह जाह्नवी के साथ नजर आ रहे थे। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- ये वो है जिन्होंने जाह्नवी की नाक बनाई इस कमेंट को डॉक्टर राज ने लाइक किया है।












Click it and Unblock the Notifications