'एक दूसरे बेहद करीब हैं' जाह्नवी कपूर ने शिखर संग रिश्ते से उठाया पर्दा, कहा-'वो तब से मेरी जिंदगी में हैं...'

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

जाह्नवी कपूर एक तरफ अपने काम तो वहीं दूसरी तरफ काम के मोर्चे को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी अक्सर शिखर पहाड़िया संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शिखर को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया और कहा कि वह उन्हें 15-16 साल की उम्र से जानती हैं।

Janhvi Kapoor

मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि उनके जीवन में ऐसे दो लोग कौन हैं जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया। एक्ट्रेस ने जवाब में पहले पहले अपने माता-पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी का नाम लिया। इसके बाद जान्हवी ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम शिखर पहाड़िया को बताया।

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया का जिक्र करते हुए कहा कि, "जब मैं 15-16 साल की थी, तब से वह मेरी जिंदगी में है। मेरे सपने हमेशा उसके सपने रहे हैं और उसके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के बहुत करीब रहे हैं। हम एक-दूसरे के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है और हम एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े हैं।"

बता दें कि, जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को अब तक ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स में देखा गया है। पिछले साल जब जाह्नवी ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में हिस्सा लिया था तो उन्होंने स्पीड डायल नंबर में शर्माते हुए शिखु नाम लिया था। इसके अलावा हाल ही में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में जाह्नवी ने शिखु के नाम का नेकलेस फ्लॉन्ट किया था जिसमें 'शिखू' लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+