नई गाड़ी तो ले ली मगर दरवाजा बंद करना नहीं आया! जाह्नवी कपूर का क्यों उड़ रहा है मजाक? वायरल हुआ ये वीडियो

Janhvi Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्रांड न्यू कार खरीदी थी जिसकी कीमत 2 करोड़ के आसपास है। अब एक्ट्रेस ने कार तो खरीद ली लेकिन उनसे एक गलती हो गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हर साल अपने कार कलेक्शन में एक नई कार जोड़ती हैं। हाल ही में उन्होंने सुपर स्टाइलिश और लग्जरी गाड़ी 'टोयोटा लेक्सस' खुद को गिफ्ट की है। अब इसी नई कार के साथ डबिंग स्टुडियो के बाहर स्पॉट हुई थीं। लेकिन जब वह कार में बैठीं तो उनसे गेट ही बंद नहीं हुआ।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी न्यू कार में बैठती हुईं दिखीं लेकिन बार-बार उसका गेट बंद करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने दो बार कोशिश तब पैप्स ने एक्ट्रेस को बताया कि ये ऐसा बंद नहीं होगा उसके लिए गाड़ी में सेंसर लगे हैं। फिर जाह्नवी हैरान रह गईं और उन्होंने ड्राइवर से कहा फिर उन्होंने सेंसर से गेट बंद किया।

जाह्नवी कपूर का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि नई गाड़ी खरीदने के बाद भी उन्हें इसके फीचर्स ही नहीं पता। वहीं कुछ का कहना है कि जाह्नवी ने कार तो ले ली लेकिन उन्हें कार के बारे में बिल्कुल भी नहीं मालूम। कुछ का कहना है कि मैम एक बार कार देखनी चाहिए उसके बाद ही खरीदते। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब जल्द ही वह अपनी तेलुगू फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Karisma Kapoor: आखिर क्यों झाड़ी के पीछे कपड़े बदलती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने 'उन दिनों' को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+