क्या शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी कपूर लेंगी सात फेरे? एक्ट्रेस ने शादी की अफवाहों पर दिया बयान, बताया सच
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हैं।
जाह्नवी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ कई बार इवेंट्स में देखा गया है। इसके अलावा आए दिन वेकशन में भी साथ नजर आते हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर को एक नेकलेस के साथ स्पॉट किया गया जिसमें शिखु लिखा हुआ था। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपने रिेलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर ये अफवाह उड़ रही है कि दोनों त्रिरुपति मंदिर में शादी कर सकते हैं। दरअसल, इंस्टैंट बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है कि, जाह्नवी शिखर चाहती हैं कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में वह सात फेरे लें। अब इस अफवाह पर खुद एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया।
जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ भी'। अब सोशल मीडिया पर उनका ये कमेंट वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया।
वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें फिल्म बवाल में देखा गया था। जिसे फैंस द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी तक ऐलान नहीं किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा: पार्ट वन' से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर जाह्नवी बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications