जेम्स बॉन्ड डेनियल क्रेग यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त
डेनियल क्रेग, जो अपनी पांचवीं जेम्स बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली, 23 सितंबर। डेनियल क्रेग, जो अपनी पांचवीं जेम्स बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है। मानद कमांडर नियुक्त किये जाने को लेकर डेनियल ने कहा कि वह बहुत की सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

30 सितंबर को भारत में रिलीज होगी 'नो टाइम टू डाई'
बता दें कि डेनियल क्रेग की नई जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से डेनियल को काफी उम्मीदें हैं। वैसे जेम्स बॉन्ड की हर फिल्म सफलता की गारंटी होती है। 23 सितंबर को जेम्स बॉन्ड अभिनेता को रॉयल नेवी में मानद कमांडर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गयी। जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से डेनियल क्रेग का रॉयल नेवी यूनिफॉर्म में फोटो शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें: इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 35000 रुपए, लेकिन खासियत ऐसी कि हर कोई खरीदने को तैयार
नो टाइम टू डाई में दर्शकों को मिलेगा सस्पेंस का तड़का
नो टाइम टू डाई से पहले डेनियल क्रेग कसीनो रॉयल, क्वांटम ऑफ़ सोलेस, स्काईफॉल एंड स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके हैं। कैरी जोजी फुकुनागा द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर में ली सेडॉक्स, रामी मालेक, एना डे अरमास, बेन व्हिस्वा, नाओमी हैरिस, जेफरी राइट, क्रिस्टोफ वाल्ट्ज और राल्फ फिएन्स भी नजर आएंगे
बता दें कि जेम्स बॉन्ड 1953 में उपन्यासकार इयान फ्लेमिंग द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक चरित्र है। इस चरित्र को हॉलीवुड की कई फिल्म में अभिनेता सीन कॉनरी, डेविड निवेन, जॉर्ज लेज़ेनबी, रोजर मूर, टिमोथी डाल्टन, पियर्स द्वारा फिल्म में चित्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications