इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 35000 रुपए, लेकिन खासियत ऐसी कि हर कोई खरीदने को तैयार

आज हम अंगूर की जिस वैराइटी की बात करने जा रहे हैं इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, मगर इसकी खासियत जानकर हर कोई इस अंगूर को खरीदने को तैयार हो जाता है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर। अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आम से लेकर खास आदमी तक पसंद करता है। अच्छी बात ये है कि यह ज्यादातर सभी जगहों पर आसानी से और उचित दामों में आपको मिल जाता है। लेकिन आज हम अंगूर की जिस वैराइटी की बात करने जा रहे हैं, इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, मगर इसकी खासियत जानकर हर कोई इस अंगूर को खरीदने को तैयार हो जाता है।

क्या आपने खाया है रूबी रोमन ग्रेप्स

क्या आपने खाया है रूबी रोमन ग्रेप्स

हां, तो दोस्तों आज हम अंगूर की जिस दुनिया की सबसे महंगी वैराइटी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम है 'रूबी रोमन ग्रेप्स' और यह जापान में पायी जाती है। यह अंगूर इतना महंगा है कि इसके एक गुच्छे की कीमत लगभग 35,000 रुपए है।

इस वजह से इतना महंगा है ये अंगूर

इस वजह से इतना महंगा है ये अंगूर

दोस्तों, यह अंगूर महंगा तो जरूर है, लेकिन इसकी खासियत जानकर आप तुरंत इसके लिए 35,000 रुपए चुकाने को राजी हो जाओगे। दरअसल स्वाद के मामले में इस अंगूर का कोई सानी नहीं है और इसका आकार भी बाकी अंगूरों से बड़ा है। इसके आकार, स्वाद और इसके रंग को देखर लोग तुरंत इसके लिए 35 हजार रुपए चुकाने को राजी हो जाते हैं। इसके अलावा यह अंगूर केवल जापान के इशिकावा प्रीफेक्चर में बेचे जाते हैं। सबसे बड़ी बात जो इन अंगूरों को इतना महंगा बनाती है वो ये है कि हर साल इस अंगूर के केवल 24,000 गुच्छों की खेती की जाती है। इशिकावा में इस अंगूर की किस्म को बेचने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। बाजार में बेचने के लिए ले जाने से पहले इसके प्रत्येक गुच्छे का अच्छी तरह टेस्ट किया जाता है। इसके बाद हर एक अंगूर के गुच्छे के साथ एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है।

भारत में एक अंगूर खाने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

भारत में एक अंगूर खाने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

साल 2020 में इस अंगूर का एक गुच्छा 8,84,624.40 रुपए में नीलाम हुआ था। इस हिसाब से हर एक अंगूर की कीमत हुई लगभग 30 हजार रुपए। सोचिए 30 हजार का एक अंगूर! भारत में इसके एक गुच्छे की कीमत लगभग 7,50,000 रुपये है, यानी एक अंगूर खाने के लिए आपको भारत में 35,000 रुपए खर्च करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+