Jaideep Ahlawat Net Woth: सेना में नहीं हो पाए भर्ती, एक्टिंग में बनाई पहचान, अब हैं करोड़ों के मालिक

Jaideep Ahlawat Story & Net Woth: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग और तेज तर्रार आवाज का जादू चलाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वो एक्टिंग नहीं, बल्कि अपनी डांसिंग की वजह से वायरल हो रहे हैं। हर जगह उनके डांस की चर्चा हो रही है।

जयदीप को इसके पहले लोग एक्टिंग के लिए पहचानते थे। हाल ही में उनकी सीरीज पाताल लोक का सीजन 2 आया था। इसमें उन्होंने हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया था। जब से जयदीप का डांस वीडियो आया, वो हर जगह चर्चा में बने हुए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए जयदीप की कहानी और उनकी नेटवर्थ।

Jaideep Ahlawat Story amp amp Net Woth

हरियाणा के एक मामूली से गांव से ताल्लुक रखने वाले एक्टर जयदीप अहलावत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। जिसके चलते वो पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में अभिनय की पढ़ाई करने चले गए। इस निर्णय ने एक करियर की शुरुआत की, जिसने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। बतौर एक्टर जयदीप की पहली फिल्म 2010 में आई आक्रोश थी। लेकिन उन्हें पहचान 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली। इसमें उन्होंने शाहिद खान का किरदार निभाया था।

जयदीप ने जब डिजिटल स्पेस यानी ओटीटी पर कदम रखा, तब वो रातों रात स्टार बन गए। रिपोर्ट्स की माने तो पाताल लोक के पहले सीजन के लिए जयदीप को 40 लाख रुपये की फीस मिली थी। लेकिन दूसरे सीजन के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। रिपोर्ट्स की माने तो जयदीप की नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर है। हालांकि स्टार बनने के बाद भी जयदीप अपनी लाइफ को बहुत लो-प्रोफाइल रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+