'पाताल लोक' के फैंस का चार साल का इंतजार हुआ खत्म, मेकर्स ने नए सीजन की रिलीज डेट की अनाउंस
Paatal Lok new season: जयदीप अहलावत स्टारर 'पाताल लोक' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद से इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार होने लगा। अब मेकर्स ने 'पाताल लोक 2' की रिलीज डेट अनाउंस की है। ये क्राइम थ्रिलर सीरीज अगले साल 17 जनवरी को रिलीज होगी। सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग अहम किरदारों में हैं।
इस सीजन में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाहनु बरुआ की भी एंट्री होगी। दूसरे सीजन भी अविनाश अरुण धावरे ने ही डायरेक्ट किया है। 'पाताल लोक' साल 2020 में रिलीज हुई थी। जयदीप को इस सीरीज के किरदार हाथी राम चौधरी ने एक अलग स्टारडम दिया है। उनके काम को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब ठीक चार साल बाद इसका नया सीजन आ रहा है। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

पहले सीजन को भरपूर प्यार मिला
सीरीज के क्रिएटर और शोरनर सुदीप शर्मा ने कहा, "मैं प्राइम वीडियो के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को आगे बढ़ाते हुए पाताल लोक के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न को प्रस्तुत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह सीरीज़ दर्शकों द्वारा खूब सराही गई है और इसने मनोरंजन के परिदृश्य को वास्तव में नई परिभाषा दी है। पहले सीज़न को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने मुझे अपार कृतज्ञता से भर दिया और ऐसी कहानियाँ गढ़ने के लिए प्रेरित किया, जो प्राकृतिक, प्रासंगिक और बेहद रोमांचक हैं।
नई उचाईं में पहुंचा ड्रामा
सुदीप ने आगे कहा, स्ट्रीमिंग सर्विस एक आदर्श माध्यम साबित हुई, जिसने हमारी टीम को अनोखी कहानियों को जीवंत करने और विजुअल रिप्रेजेंटेशन के मामले में अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने का मंच दिया। एक बेहतरीन टीम के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और साथ मिलकर हमने इस ड्रामा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जहाँ अपराध, रहस्य और सस्पेंस के विषयों को और भी मजबूत किया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications