"जय भीम" स्टार सूर्या की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानें मामला
जय भीम स्टार सूर्या की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने FIR दर्ज के करने दिए निर्देश, जानें मामला
चेन्नई, 05 मई: जय भीम फिल्म स्टार सूर्या की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु की सैदापेट कोर्ट ने चेन्नई पुलिस को अभिनेता सूर्या, उनकी पत्नी ज्योतिका और जय भीम के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। रुद्र वन्नियार सेना नामक एक वन्नियार समूह द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी, जिन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि फिल्म में दिखाए गए कई सीन वन्नियार समुदाय की खराब इमेज प्रस्तुत कर रहे थे।

जय भीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी
वन्नियार समुदाय ने फिल्म की रिलीज के समय भी जय भीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। टीम की निंदा करने के अलावा वन्नियार संगम ने यह भी कहा था कि वे चाहते हैं कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटा दिए जाएं। उन्होंने जय भीम टीम से हर्जाने में 5 करोड़ रुपये और बिना शर्त माफी की भी मांग की।
जय भीम को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था
बता दें जय भीम को फिल्म प्रमियों ने खूब सराहा है। इसे ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। सूर्या की जय भीम 2 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म इरुलर समुदाय के सदस्यों को हिरासत में दी गई यातना के बारे में है। शुरुआत में हिंदी भाषी लोगों को एक ऐसे सीन से परेशानी हुई जिसमें प्रकाश राज को हिंदी में बोलने के लिए एक आदमी को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। वन्नियार समुदाय के सदस्यों ने दावा किया कि फिल्म उनकी छवि खराब करती है। वन्नियार संगम ने फिर सूर्या, ज्योतिका, निर्देशक टीजे ज्ञानवेल और अमेज़न प्राइम वीडियो को कानूनी नोटिस भेजा।
दृश्यों को हटाने और 5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) लीगल विंग के प्रमुख एडवोकेट बालू ने कानूनी नोटिस में उल्लेख किया है कि जय भीम के कुछ दृश्य वन्नियार समुदाय को बदनाम करते हैं। वन्नियार संगम ने आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और 5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। नोटिस के बाद वन्नियार समुदाय के सदस्यों ने सूर्या को खुली धमकी दी। पीएमके के नागापट्टिनम जिला सचिव सीतामल्ली पझानी सामी ने भी अभिनेता पर हमला करने वालों को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications