हॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं जैकलीन फर्नांडीस, फीमेल सेंट्रिक फिल्म का पोस्टर जारी कर बोलीं- गर्व है कि..

जैकलीन फर्नांडीस अब हॉलीवुड में अपना लक आजमा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर जारी किया है।

मुंबई, 9 जुलाई: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा जैकलीन फर्नांडीस फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा जैकलीन सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों से एक्ट्रेस किसी न किसी तरीके से जुड़ी ही रहती हैं। ऐसे में अपने काम में भी वे कहीं न कहीं महिलाओं से जुड़ी चीजों को तवज्जो देने की कोशिश में रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जो महिलाओं पर आधारित है।

Jacqueline Fernandez

इस हॉलीवुड फिल्में में दिखेंगी जैकलीन
जैकलीन फर्नांडीस अब हॉलीवुड में अपना लक आजमा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर जारी किया है। जैकलीन की अपकमिंग फिल्म का ये पोस्टर देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इस पोस्टर को जारी करते हुए एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि उन्हें इस प्रोजेक्टर का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।

आठ महिलाओं ने किया निर्देशित
बताते चलें कि इस फिल्म को आठ महिला फिल्म निर्माताओं ने निर्देशित किया है। जैकलीन ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके साथ काम करने वाली महिलाओं और निर्देशकों की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इस पोस्टर में जैकलीन, मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन और मार्सिया गे हार्डेन के साथ नजर आ रही हैं।

पोस्ट को दिया ये कैप्शन
जैकलीन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टेल इट लाइक अ वुमन' की पूरी टीम के साथ इस असाधारण कोशिश का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 8 महिला निर्देशकों द्वारा निर्देशित एक संकलन। मुझे इस स्पेशल जर्नी का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद लीना यादव, जिन्होंने मेरे हिस्से का निर्देशन किया और मेरे निर्माताओं को भी बहुत शुक्रिया, जो इस अविश्वसनीय फिल्म के पीछे हैं। इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।

इस फिल्म में दिखेंगी जैकलीन
जैकलीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो एक्ट्रेस बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। अब जैकलीन अपनी आगामी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देगीं। इसके अलावा एक्ट्रेस की पाइपलाइन में अक्षय की रामसेतु भी है। इस फिल्म में अक्षय और जैकलीन के अलावा एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+