मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर हुई जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
जैकलीन फर्नांडीज से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। इस दौरान एक्ट्रेस का बयान भी सामने आया है। जैकलीन का कहना है कि फिक्स डिपॉजिट का किसी अपराध से लेना-देना नहीं है।
मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ की जबरन वसूली मामले में आरोपी बनाया है। एक्ट्रेस से सवाल-जवाब का सिलसिला भी जारी है। इस दौरान एक्ट्रेस का बयान भी सामने आया है। जैकलीन का कहना है कि फिक्स डिपॉजिट का किसी अपराध से लेना-देना नहीं है।

बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ से भी ज्यादा की वसूली मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर हिरासत में लिए जाने के बाद से विवादों में फंसी हुई हैं। जैकलीन से कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है।
सुकेश ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो और जैकलीन फर्नांडीज एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं जैकलीन की टीम की मानें,तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया है।
बताते चलें कि हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज अपने लुक को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। ईडी से चल रही पूछताछ के बीच एक्ट्रेस को मुंबई के जुहू मुक्तेश्वर मंदिर में जाते देखा गया। एक्ट्रेस इस दौरान ग्लैमरस नहीं, बल्कि काफी सिंपल अवतार में नजर आई। ऐसे में एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगीं।
जैकलीन के वकील ने ईटाइम्स की रिपोर्ट में हवाला देते हुए लिखा- हमें केवल मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही शिकायत के बारे में जानकारी मिली है। मेरे मुवक्किल को ईडी द्वारा दायकर शिकायत की कोई प्रति प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच हैं, तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे मुवक्किल को उक्त मामले में आरोपी के रूप में पेश किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications