'हमने 50 लाख नहीं देखे, जैकलीन ने 7 करोड़ मस्ती में लुटा दिए...' कोर्ट में ईडी के वकील ने बोली ये बात

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी से कहा कि एलओसी जारी करने के बावजूद आपने अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी तो जेल में हैं।

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस केस में बुरी तरह से फंसी हुई हैं। इस बीच आज जैकलीन अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर आज पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। अब जैकलीन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने कल के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इस बीच आज कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जैकलीन को कुछ मुश्किल सवाल जवाब से गुजरना पड़ा। सुनवाई में कोर्ट ने ईडी से कहा कि तमाम सबूत होने के बाद भी अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? पिक एंड चूज की पॉलिसी क्यों अपना रहे हैं? इसके बाद अपनी दलील देते हुए ईडी ने भी कहा कि जैकलीन ने 7.14 करोड़ ऐसे ही मजाक मस्ती में उड़ा दिए। हमने तो अपनी जिंदगी में 50 लाख रुपये भी कभी इकट्ठे नहीं देखे।

Recommended Video

    Money Laundering Case: Jacqueline Fernandez की जमानत पर फैसला शुक्रवार को | वनइंडिया हिंदी *News
    कल होगी मामले की सुनवाई

    कल होगी मामले की सुनवाई

    आज सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और एक्ट्रेस की बेल पर कोर्ट ने मामले कल यानी 11 नवंबर तक सुरक्षित कर दिया है। इस बीच जैकलीन को कई कठोर सवालों से गुजरना पड़ा।

    अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

    अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

    कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी से कहा कि एलओसी जारी करने के बावजूद आपने अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी तो जेल में हैं। पिक एंड चूज की पॉलिसी क्यों अपनाई जाए?

    200 करोड़ के मामले में फंसी एक्ट्रेस

    200 करोड़ के मामले में फंसी एक्ट्रेस

    बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर कोर्ट कल अपना फैसला सुना सकती है। एक्ट्रेस को मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दी गई थी। एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी के आरोपों में घिरी हुई हैं।

    देश से भागने की कोशिश में थीं एक्ट्रेस?

    देश से भागने की कोशिश में थीं एक्ट्रेस?

    एक्ट्रेस को जमानत मिलने के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने ये दलील दी थी कि एक्ट्रेस ने देश से भागने की कोशिश की। इसके साथ ही जैकलीन ने ठीक तरह से जांच में सहयोग भी नहीं किया।

    जैकलीन ने मस्ती में उड़ाए 7 करोड़- ईडी

    जैकलीन ने मस्ती में उड़ाए 7 करोड़- ईडी

    ईडी के वकील ने कहा कि हमने अपनी पूरी जिंदगी में 50 लाख रुपये एक साथ नहीं देखे और जैकलीन ने 7.14 करोड़ रुपये यूं ही मस्ती में खर्च कर डाले। जैकलीन के पास बहुत पैसा है और उन्होंने देश से भागने के लिए हर हथकंडा आजमाया है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देकर बताया कि कैसे आर्थिक अपराध में शामिल अन्य आरोपी देश को नुकसान पहुंचाकर यहां से भाग गए।

    जैकलीन ने लिए महंगे गिफ्ट्स

    जैकलीन ने लिए महंगे गिफ्ट्स

    इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से महंगे और लग्जरी गिफ्ट लेने की बात को स्वीकार कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सुकेश से उन्हें लग्जरी कार, गुच्ची के बैग्स, गुच्ची के जिम वियर, लग्जरी शूज और ज्वैलरी गिफ्ट में मिले थे। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सुकेश ने उनके लिए प्राइवेट जेट ट्रिप और होटल में रुकने की व्यवस्था भी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+