Sanchita Ugale की मौत पर BJP सांसद रवि किशन ने ये क्या कहा? बोले- 'ये पाप है', नई पीढ़ी से कही ऐसी बात
Sanchita Ugale: टीवी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। कम उम्र में एक्ट्रेस के निधन ने न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है बल्कि अब इस मामले को लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। एक ओर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
संचिता उगले की मौत पर मचा बवाल, रवि किशन ने कही ऐसी बात
इसी बीच एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने संचिता उगले की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुद की जान लेने को गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक विषय बताया है। फिलहाल रवि किशन का बयान अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

संचिता उगले की मौत के बाद सामने आ रहे हैं नए दावे
-14 जून 2026 को संचिता उगले ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक्ट्रेस लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
-परिवार की ओर से भी ये दावा किया गया है कि संचिता उगले पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनके पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और कुछ लोगों की तरफ से उससे पैसे की मांग भी की जा रही थी। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट्स भी सामने आई हैं, जिनमें उन्हें परेशान किए जाने के संकेत मिलने की बात कही जा रही है।
रवि किशन ने कहा- जीवन की मुश्किलों से लड़ना जरूरी
-न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए रवि किशन ने कहा है कि आज की युवा पीढ़ी छोटी-छोटी बातों से टूट जाती है जबकि जीवन में संघर्ष हर व्यक्ति के हिस्से में आता है। उन्होंने कहा कि मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान, आध्यात्म और पॉजिटिव सोच बेहद जरूरी हैं।
-रवि किशन ने कहा कि जीवन में दुख और परेशानियां हर किसी के पास होती हैं लेकिन उनका सामना करना ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार कठिन परिस्थितियों में हार मान लेना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
'खुद की जान लेना है सबसे बड़ा पाप'
-बातचीत के दौरान रवि किशन ने खुद की जान लेने पर अपनी व्यक्तिगत और आध्यात्मिक मान्यताएं भी शेयर कीं। उन्होंने कहा कि खुद की जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और इसे सबसे बड़ा पाप माना गया है। उनका मानना है कि व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि संघर्ष ही जीवन का वास्तविक हिस्सा है।
-रवि किशन के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके विचारों का सपोर्ट कर रहे हैं जबकि कई लोग मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता से देखने की बात कह रहे हैं।
AICWA ने मुख्यमंत्री से की विशेष जांच की मांग
-संचिता उगले की मौत के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी एक्टिव हो गई है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
-संगठन का कहना है कि संचिता उगले की मौत के पीछे की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि अगर किसी तरह का उत्पीड़न या दबाव सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
दोस्त और को-स्टार्स के खुलासों ने बढ़ाए सवाल
-इस मामले में संचिता उगले की करीबी दोस्त गीतांजलि का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं और कई बार जीवन से निराशा जाहिर कर चुकी थीं।
-वहीं दिवंगत अभिनेत्री की को-एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने भी पुष्टि की है कि संचिता लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इन बयानों के बाद पुलिस अब संचिता के करीबी दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
डिजिटल सबूतों की हो रही है जांच
-जांच एजेंसियां संचिता उगले के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एक्टिविटीज और व्हाट्सऐप चैट्स की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों ने संचिता को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री और फैंस की नजरें अब पुलिस जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।
-संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत में मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल के दबाव और कलाकारों के संघर्षों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां परिवार और करीबी लोग जवाब तलाश रहे हैं, वहीं जांच एजेंसियां इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं। आने वाले दिनों में जांच से जुड़े और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे













Click it and Unblock the Notifications