Jaat Teaser Out: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का टीजर रिलीज, एक्टर का दिखा सबसे खूंखार रूप

Jaat Teaser Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक सनी देओल एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। सनी देओल एक्शन पैक्ड फिल्म 'जाट' में नजर आने वाले हैं। लोग एक्टर के इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'जाट' का टीजर रिलीज
आज यानी 6 दिसंबर 2024 को सनी देओल की फिल्म 'जाट' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। लोगों का फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Jaat Teaser Out

सनी देओल का दमदार अंदाज
लगभग डेढ़ मिनट के इस टीजर में सनी देओल का वही दमदार अंदाज देखने को मिला है जिसके लिए वो फेमस हैं। फिल्म का टीजर माइथ्री मूवी मेकर्स के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर शेयर किया गया है। इसी प्रोडक्शन हाउस ने 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी बनाई है।

सनी देओल की एंट्री से टीजर की शुरुआत
टीजर की शुरुआत सनी देओल की एंट्री से होती है जिसमें कुछ खास लाइनें कही जाती हैं- 'शाम के साए में वो आता है और रोशनी से पहले गायब हो जाता है, पर ये पता है उन 12 घंटों में जितने मिनट्स होते हैं उससे कहीं ज्यादा हड्डियां वो तोड़ चुका है'।

सनी देओल के हाथों में दिखा बड़ा सा पंखा
इसके बीद टीजर में दिखाया जाता है कि सनी देओल एक के बाद एक, सच में अपने दुश्मनों की हड्डियां तोड़ रहे होते हैं। पूरे टीजर में सनी देओल की उसी इमेज को ठीक से भुनाया गया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। टीजर के आखिर में वो गदर वाले तारा सिंह की तरह हैंडपंप की जगह एक बड़ा सा पंखा हाथ में लेकर खड़े दिखाई देते हैं।

सनी देओल के मुंह से सिर्फ एक डायलॉग
फिल्म के टीजर में सनी देओल के मुंह से सिर्फ एक डायलॉग सुनने को मिलता है। फिल्म के टीजर में सनी देओल अपनी भारीभरकम अंदाज में बोलते हैं- मैं जाट हूं, सर कटने के बाद भी हाथ हथियार नहीं छोड़ता। टीजर में कुछ सेकेंड के लिए रणदीप हुड्डा भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये टीजर देखकर आपको ये एहसास हो जाएगा कि बहुत दिनों बाद सनी देओल स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आने वाले हैं। सनी देओल 'पुष्पा 2' के अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खूंखार दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+