Jaat BO Collection Day 9: सनी देओल की 'जाट' दिखा रही पूरा दम, जानें 9वें दिन कर ली कितनी कमाई
Jaat Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री में गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी 'जाट'
हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने आपत्ति भी जताई है। वहीं फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई गई है। आपको बता दें कि सनी देओल की 'जाट' गत 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म 'जाट' की हो रही है तारीफ
फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि मूवी को दर्शकों को और क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कारोबार किया था लेकिन बाद में इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि इस मूवी ने साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत
सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार की एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुई है। यहां तक कि इस फिल्म पर अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' मूवी के रिलीज होने का भी कोई असर नहीं पड़ा है।
'जाट' का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जाट' ने रिलीज के 9वें दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है। अभी तक सनी देओल की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस ठीक ठाक रही है। जाट अभी तक बॉक्स ऑफिस पर पूरा दम खम दिखाने की कोशिश में लगी हुई है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में 9वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे अब फिल्म की 9 दिनों की कुल घरेलू कमाई 65.90 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 82.75 करोड़ रुपये है।
-सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है लेकिन अब अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' के रिलीज होने के बाद इस फिल्म को दर्शकों को बनाए रखने कि लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को भी लोगों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में 'जाट' को अपना जादू चलाना पड़ेगा।
विवाद के बाद जाट से हटाया गया रणदीप हुड्डा का चर्च वाला सीन
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जाट' को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ईसाई समुदाय की ओर से फिल्म के एक खास सीन को लेकर काफी विरोध जताया गया है। दरअसल चर्च में रणदीप हुड्डा के क्रूस के नीचे खड़े होने और मासूमों की हत्या करने के सीन ने ईसाई समुदाय को लोगों को नाराज कर दिया है।
-ऐसे विरोध और कानूनी कार्रवाइयों के बाद मेकर्स ने फिल्म से इस सीन को हटाने का फैसला किया है और लोगों सो माफी भी मांगी है। वहीं इसके बाद अब सनी देओल को लेकर फिल्म 'जाट 2' बनाने की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications