Jaat Box Office Collection: सनी देओल की 'जाट' ने जीता लोगों का दिल, 2 दिन में कर ली इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री में गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

10 अप्रैल 2025 को रिलजी हुई थी सनी देओल की 'जाट'

सनी देओल की 'जाट' गत 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई है। साथ ही ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा कारोबार भी किया है। आपको बता दें कि इस मूवी ने साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Jaat Box Office Collection

फिल्म 'जाट' ने जीता लोगों का दिल

साल 2023 में 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने के बाद सनी देओल अब एक्शन मसाला फिल्म 'जाट' से लोगों का दिल जीत रहे हैं। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोग इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

फिल्म की ओपनिंग अच्छी हुई है

वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सनी देओल के एक्शन अवतार से लेकर रणदीप हुड्डा के खूंखार विलेन के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी हुई है लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी घट गई है।

'जाट' ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?

-आपको बता दें कि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जाट' ने रिलीज के दूसरे दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई की है।

-इसी के साथ सनी देओल के 'जाट' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों की कुल कमाई अब 16.50 करोड़ रुपये हो गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म को ओपनिंग डे पर महावीर जयंती की छुट्टी का फायदा मिला था। हालांकि शुक्रवार को वर्किंग डे होने की वजह से इसकी कमाई पर असर पड़ा है और इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

100 करोड़ रुपए के बजट में बनी है ये फिल्म

हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी आएगी। वही सोमवार को अंबेडकर जयंती की छुट्टी का भी जाट को फायदा मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 'जाट' 40 से 50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म 100 करोड़ रुपए की लागत में बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+