Jaat BO Collection Day 1: सलमान खान की 'सिकंदर' को भी नहीं पछाड़ पाई 'जाट', सनी पाजी की गरज पड़ी फीकी
Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक से भी ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं। सोशल मीडिया में सनी देओल की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है। कुछ ऐसे ही वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग ट्रैक्टर में भर भरकर थिएटर जा रहे हैं। इससे फिल्म के मेकर्स को भी खूब उम्मीदें हैं।
ट्रैक साइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म जाट ने पहले दिन 9.50 करोड़ रुपये (अर्ली एस्टीमेट) कमाए हैं। पहले दिन फिल्म को 12.89% ऑक्यूपेंसी मिली थी। सबसे ज्यादा इसमें दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी रही। हालांकि जिस हिसाब से एडवांस बुकिंग और सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आ रहे थे। उसके मुकाबले फिल्म ने बहुत कम कमाई की है।

रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल की जाट रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस फिल्म को 600 अलग-अलग वेबसाइट पर लीक किया गया था। मेकर्स इसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन खबरें हैं कि लीक के ओरिजनल सोर्स का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। फिल्म की टीम लीक करने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। फिल्म की कमाई में इस वजह से भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी की फिल्म पहले दिन करीब 30-35 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।
सनी देओल की जाट ड्रामा और एक्शन से लैस फिल्म बता रहे है। X पर थिएटर के अंदर की फोटोज और वीडियोज सामने आ रह हैं। एक यूजर ने लिखा, "SORRY BOL" जाट करेगा सबकी खड़ी खाट या जाट की हो जाएगी खड़ी खाट ? बात "खिचड़ी" के पसंद और नापसंद की है । मुझे खिचड़ी पसंद नहीं । दूसरे यूजर ने छा गए जाट लिखा है। अन्य यूजर ने शेयर किया है कि फर्स्ट हाफ में फूल धमाका था अब इंटरवल के बाद का इंतजार है। फिल्म का कंपरेरिजन सलमान खान की सिकंदर के साथ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications