'जा तुझे माफ किया...', अनुपम खेर ने सतीश कौशिक से क्यों कही ऐसी बात, वीडियो हो रहा है वायरल

Anupam Kher and Satish Kaushik: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुपम खेर एक्टर सतीश कौशिक की फोटो पर गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ा रहे हैं और काफी दुखी भी नजर आ रहे हैं।

anupam kher

Anupam Kher and Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सतीश कोशिक की मौत के बाद से अभी तक आम लोगों से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक सदमे में हैं। आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने गत 9 मार्च 2023 की सुबह अंतिम सांस ली थी। डॉक्टरों की मानें तो हार्ट अटैक की वजह से उनती मौत हो गई है। हालांकि पुलिस अभी भी उनके मौत के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए गत 20 मार्च को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस प्रार्थना सभा में इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे थे। वहीं सतीश कौशिक के बहुत अच्छे दोस्त अनुपम खेर दिवंगत एक्टर की बेटी वंशिका का हाथ थामे नजर आए थे। सतीश कौशिक की प्रेयर मीट के बाद एक बार फिर अनुपम खेर ने अपने दोस्त को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि अनुपम खेर, सतीश कौशिक और अनिल कपूर, बहुत सालों से अच्छे दोस्त हैं। इन तीनों ने अपनी लाइफ का बहुत सारा समय एकसाथ ही बिताया है। वहीं गत 20 मार्च को आयोजित हुए सतीश कौशिक की प्रेयर मीट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रेयर मीट के बाद दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है- जा तुझे माफ किया, मुझे अकेला छोड़कर जाने के लिए।

सतीश कौशिक के लिए रखी गई प्रार्थना सभा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुपम खेर एक्टर सतीश कौशिक की फोटो पर गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ा रहे हैं और काफी उदास लग रहे हैं। वह नम आंखों से अपने दोस्त की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। वहीं प्रेयर मीट पर सतीश कौशिक की पत्नी भी काफी गुमसुम दिखाई दे रही थीं।

अनुपम खेर ने दोस्त को किया याद

आपको बता दें कि सतीश कौशिक की मौत की खबर सबसे पहले उनके दोस्त अनुपम खेर ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनुपम खेर ने उस समय अपने दिवंगत दोस्त को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट्स शेयर किए थे।

अनुपम खेर ने सतीश कोशिक को किया माफ

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दोस्त सतीश कोशिक के लिए लिखा है- 'जा!!! तुझे माफ़ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए!! मैं तुझे लोगों की हंसी में जरूर खोजूंगा। लेकिन हर दिन हमारी दोस्ती की कमी खलेगी! अलविदा मेरे दोस्त। तेरा फेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में। तू भी क्या याद करेगा।' इस इमोशनल पोस्ट में अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना- दो लफ्जों की है दिल की कहानी, को बैकग्राउंड में चलाया है। ऐसे में समझ आ रहा है कि ये गाना सतीश कौशिश को काफी पसंद था।

लोग वीडियो को देख हुए भावुक

अनुपम खेर के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए। सतीश कौशिक के फैंस तो इस वीडियो को देखने के बाद काफी भावुक हो गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- दोस्त हो तो ऐसा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बहुत इमोशनल है सर। इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती और प्यार। हमेशा सलामत रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+