'कोई इसे काम दे दो वरना ये तो', रश्मि देसाई का डांस देख लोगों की हुई ऐसी हालत, बोले- इसे मम्मी के रोल मिलेंगे
Rashami Desai Dance Video: सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रश्मि देसाई अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर रही हैं। लोग रश्मि देसाई के डांस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Rashami Desai Dance Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं रश्मि देसाई के पास इस समय इंडस्ट्री में कोई काम नहीं है। हालांकि रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करत रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस के वीडियोज पोस्ट करती हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो ने लगते हैं। रश्मि देसाई को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का भी काफी शौक है। हाल ही में रश्मि एक ट्रेंडिंग सॉन्ग पर अपनी कमर मटकती नजर आई हैं लेकिन उनका ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। रश्मि का ये डांस वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उन पर कई तरह की गंदी टिप्पणी कर रहे हैं।

रश्मि देसाई ने मटकाई अपनी कमर
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का एक लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि देसाई साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह फेमस लिबियान्का सॉन्ग पर अपनी कमर मटकाती नजर आ रही हैं। हालांकि रश्मि देसाई ने अपने इस डांस में कई सारे कातिलाना मूव्स दिखाए हैं लेकिन कुछ लोगों को उनका ये डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ऐसे में ये लोग रश्मि देसाई की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने डांस वीडियो देख मारे ताने
वहीं रश्मि देसाई के फैंस की मानें तो उनके डांस मूव्स जबरदस्त हैं। फैंस को उनकी ये अदा खूब पसंद आ रही है, लेकिन कुछ लोग उन्हें ताने मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रश्मि देसाई अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर रही हैं। लोग रश्मि देसाई के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने रश्मि को किए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने रश्मि देसाई के इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- कोई इसे काम दे दो, ताकि ये सब बकवास चीजें करना बंद करे। वैसे अब तो आंटी को सिर्फ मम्मी के रोल ही मिल सकते हैं। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या चाहती है ये....एक्टिंग का करियर खत्म अब ये ही सब कर सकती हो... लग्जरी लाइफस्टाइल के बाद की प्रॉब्लम है... कर लो... क्या पता लाइक्स और शेयर से कुछ पैसे ही मिल जाएं... एक्टिंग तो खत्म।

मुंबई में जग्जरी घर में रहती हैं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई काफी ज्यादा लग्जरियस लाइफ जीती हैं। वह मुंबई के एक पॉश इलाके में बड़े ही आलीशान घर में रहती हैं। रश्मि देसाई का घर काफी ज्यादा शानदार है और काफी खूबसूरत भी है। आपको बता दें कि रश्मि देसाई ने अपने को-एक्टर नंदीश सिंह संधू से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और उन्होंने तलाक ले लिया।
साल 2022 में वेब सीरीज में आई थीं नजर
आपको बता दें कि रश्मि देसाई टीवी की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने टेलीविजन के फेमस सीरियल 'उतरन' में काम किया था जिसके चलते उन्हें काफी तारीफ सुनने को मिली थी। उन्हें आखिरी बार साल 2022 में एक शॉर्ट मूवी 'तमस' में देखा गया था। इसी साल वह 'रात्रि के यात्री' वेब सीरीज में भी नजर आई थीं। कुछ समय के लिए वह टीवी के मशहूर सीरियल 'नागिन' में भी दिखाई दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications