क्या जिंदा हैं उस्ताद जाकिर हुसैन, भांजे ने बताया सच; MIB ने श्रद्धांजलि ट्वीट हटाया

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन की खबर 15 दिसंबर की देर रात आनी शुरू हो गई। बताया गया कि उन्हें सुबह ही गंभीर हालत में सैन फ्रांस्सिको के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी पहले निधन की सूचना दी। लेकिन कुछ देर बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

अब खुद को उस्ताद का भानजा बताने वाले अमीर औलिया ने एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, जाकिर हुसैन के निधन की खबरें गलत चल रही हैं। ऐसी खबर हटाई जाएं और उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। हालांकि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है और ना उनके फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा हैं।

Is Ustad Zakir Hussain alive nephew told the truth MIB removed tribute tweet

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते
जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिले हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा था। जाकिर हुसैन को पहली बार परफॉर्म करने के लिए 5 रुपए मिले थे। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने जीवन में खूब पैसे कमाए, लेकिन जो 5 मिले थे वो सबसे ज्यादा कीमती थे। बता दें, जाकिर हुसैन तबला वादन के अलावा एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म हीट एंड डस्ट में काम किया था। इस फिल्म में शशि कपूर भी थे।

अमेरिका भी करता था उस्ताद का सम्मान
जाकिर हुसैन का जितना सम्मान भारत करता है। उतना ही सम्मान उन्हें अमेरिका में भी करता था। साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए इनवाइट किया था। ये इनविटेशन पाने वाले वो पहले भारतीय म्यूजिशन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+