सुष्मिता सेन की भाभी चारु क्या पति राजीव से करने वाली हैं सुलह? टीवी एक्ट्रेस ने बयां किया सच
सुष्मिता सेन की भाभी चारु क्या पति राजीव से करने वाली हैं सुलह? टीवी एक्ट्रेस ने बयां किया सच
मुंबई, 10 सितंबर: सुष्मिता सेन के भाई और भाभी में लंबे समय से तनाव चल रहा है। देवों के देव महादेव फेम टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पत्नी हैं । दोनों के बीच शादी के बाद महज दो साल के अंदर ही खटपट शुरू हो गई थी। कुछ समय पहले दोनों अलग भी हो चुके हैं लेकिन ये अब ये दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह होने वाली है। क्या सचमुच दोनों एक बार फिर एक होने वाले हैं ? इस बारे में टीवी एक्ट्रेस चारू ने चुप्पी तोड़ी है।

राजीव ने चारु के संग फोटो शेयर की
दरसअल, कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन के बीच तलाक होने की खबरें आई लेकिन हाल ही में राजीव ने अपनी पत्नी चारु असोपा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसने सुलह की अफवाहों को हवा दी। हालांकि इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है। वहीं चारु ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में पति के साथ सुलह करने के बारे में खुलासा किया है।

चारु और राजीव के बीच मतभेद क्या सुलझ चुके हैं ?
क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेसच चारु असोपा ने अपने पति राजीव के साथ हुए मतभेदों को सुलझा लिया है? इसका जवाब देते हुए चारू ने कहा इसके कोई चांच ही नहीं । उन्होंने कहा मैंने अपना मन बना लिया है और केवल एक चमत्कार ही उनके रिश्ते को बचा सकता है।

अब केवल एक चमत्कार हमारी शादी को बचा सकता है
चारु असोपा ने कहा अब केवल एक चमत्कार हमारी शादी को बचा सकता है लेकिन मुझे ऐसा होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मैंने अपना मन बना लिया है। यह वास्तव में मजाकिया है कि मुझ पर आरोप लगाने और अपनी पहली शादी को छिपाने का आरोप लगाने के बाद कुछ ऐसा हो रहा है। मुझ पर उससे अपनी शादी छुपाने का झूठा आरोप लगाया है।

गोवा में जून 2019 में शादी की थी
बता दें चारु और राजीव ने गोवा में जून 2019 में शादी की थी इसके बाद दोनों के बीच झगड़े हुए और चारु छोड़कर वापस चली गई लेकिन कुछ समय बाद सुलह होने पर दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद नवंबर 2021 में उनकी बेटी हुई जिसका नाम जियाना सेन रखा लेकिन कुछ महीनें पहले चारु और राजीव के बीच इतनी दूरियां आ गई कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

राजीव ने चारू पर लगाया है ये आरोप
राजीव ने अरोप लगाया है कि चारू ने अपनी पहली शादी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी उससे ये बात छिपा कर रखी। बता दें टीवी एक्ट्रेस चारु आखिरी बार क्यूं ऊंचे दिल छोड़ आए में नजर आईं थी। चारू के इंस्टा पर जहां राजीव की एक भी फोटो नहीं है वहीं राजीव ने अपने इंस्टा से अपनी पत्नी और बच्चों की कोई फोटो हटाई नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications