नेशनल अवॉर्ड विजेता की इस खूबसूरत बेटी ने रचाई गुपचुप शादी? क्या लिव इन पार्टनर बन गया पति?
Shruti Haasan Marriage: देश के महान कलाकारों में से एक और नेशनल अवॉर्ड विजेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के बारे में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपने लिव इन पार्टनर (अफवाहें हैं) शांतनु हजारिका के साथ गुपचुप शादी कर ली है।

'शादी शब्द से बहुत ज्यादा डर लगता है'
ये खबर चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें शादी शब्द से बहुत ज्यादा डर लगता है । वो और उनके पार्टनर साथ में खुश हैं और किसी रस्मों में बंधना नहीं चाहते हैं।' इसलिए श्रुति की शादी की खबर लोगों को हैरान कर रही है।
आखिर ये शादी की खबर आई कहां से?
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये शादी की खबर आई कहां से? तो आपको बता दें कि फिल्म 'सलार' की अभिनेत्री के बारे में खुलासा किया है बॉलीवुड सेलेब्स के 'बेस्ट फ्रेंड' ओरहान अवत्रमणि उर्फ 'ओरी' ने।
ओरहान अवत्रमणि ने कही चौंकाने वाली बात
दरअसल 'रेडिट' पर 'आस्क मी एनिथिंग' शो में ओरी से सवाल पूछा गया था कि 'आपके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए लोग ना जाने कितने जतन करते हैं, क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसने आपके साथ फोटो क्लिक करवाने में आनाकानी की या अजीब बर्ताव किया?'
वो इतना रूखा बर्ताव क्यों कर रही हैं?
तो इस पर ओरी ने तपाक से नाम लिया- 'श्रुति हासन', उसने कहा कि हालांकि ये फोटो को लेकर नहीं था। हम एक पार्टी में मिले थे लेकिन उनका बर्ताव काफी रूड था, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो इतना रूखा बर्ताव क्यों कर रही हैं?'
'श्रुति ने शायद मुझे चपरासी बोला था'
'हालांकि मैं तो उन्हें ठीक से जानता भी नहीं नहीं हूं, जबकि उनके पति शांतनु हजारिका से मेरी काफी अच्छी बनती है और वो काफी मिलनसार हैं। मैंने तो यहां तक सुना है कि श्रुति ने शायद मुझे चपरासी या स्पॉट बॉय भी बोला था।'
'शांतनु हजारिका को बोला पति'
ओरी की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया , इसकी दो वजहें थी, पहली तो ये कि श्रुति सार्वजनिक प्लेटफार्म पर जब भी दिखती हैं वो लोगों से काफी गर्मजोशी से मिलती हैं और फिर ओरी ने शांतनु हजारिका को उनका पति बोल दिया। जिसके बाद से श्रुति सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हो गईं और लोग उनकी सीक्रेट शादी की बातें करने लगे हैं।
कौन है शांतनु कौशिक हजारिका?
आपको बता दें कि शांतनु कौशिक हजारिका एक डूडल आर्टिस्ट है और मूल रूप से असम के रहने वाले हैं, श्रुति और शांतनु साल 2020 से रिलेशनशिप में हैं।
श्रुति ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर इस खबर ने जब श्रुति की शादी की खबर ने जब जोर पकड़ा तो उन्होंने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं खुलकर बात करने वाली इंसान हूं। मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? आप के एक गलत संबोधन से हमारी छवि खराब हो सकती है।'
सारिका-कमल की बेटी हैं श्रुति
आपको बता दें कि श्रुति दिग्गज एक्टर कमल हासन और खूबसूरत अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। साल 1988 में कमल हासन ने सारिका से शादी की थी और इस कपल की दो बेटियां -एक्ट्रेस श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। साल 2004 में सारिका और कमल हासन का तलाक हो गया था।
यहां देखें- अभिनेत्री सारिका का ओल्ड इंटरव्यू-वनइंडिया Exclusive












Click it and Unblock the Notifications