'मैंने 2019 के बाद नहीं की सिद्धार्थ शुक्ला से बात', आरती सिंह ने बताया क्या शहनाज की वजह से तोड़ दी थी दोस्ती

'मैंने 2019 के बाद नहीं की सिद्धार्थ शुक्ला से बात', आरती सिंह ने बताया क्या शहनाज की वजह से तोड़ दी थी दोस्ती

मुंबई, 26 सितंबर: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन से उनके प्रशंसकों और उद्योग में सहयोगियों सहित पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। अब सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और एक्ट्रेस आरती सिंह ने अभिनेता के असामयिक निधन के बारे में बात की की है। आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 का हिस्सा थे। बिग बॉस में आरती सिंह और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का एक अच्छा तालमेल देखने को मिला था। अब आरती सिंह ने बताया है कि पिछले 2 सालों यानी 2019 के बाद से उन्होंने कभी भी सिद्धार्थ शुक्ला से कोई बात नहीं की थी। आरती ने कहा है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 2019 से टच में नहीं थीं। आरती सिंह ने बताया है कि क्या शहनाज गिल वजह थी उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बात ना होने की।

'पिछली बार मैंने 15 फरवरी 2019 को सिद्धार्थ शुक्ला से बात की थी'

'पिछली बार मैंने 15 फरवरी 2019 को सिद्धार्थ शुक्ला से बात की थी'

ईटाइम्स से बात करते हुए आरती सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ संपर्क में ना होने की बात कबूली। आरती सिंह ने कहा, ''मैं लगभग 2 वर्षों से सिद्धार्थ शुक्ला के साथ संपर्क में नहीं थी। पिछली बार मैंने और सिद्धार्थ शुक्ला ने 15 फरवरी 2019 को बात की थी। हमारी बात ही नहीं हुई। सिद्धार्थ के साथ मेरी दोस्ती के बारे में जो कहा जा रहा था, उससे मैं काफी प्रभावित हुई थी, इसलिए मैंने सिद्धार्थ से दूरी बना ली थी।''

क्या शहनाज की वजह से सिद्धार्थ से बात करना आरती ने किया था बंद?

क्या शहनाज की वजह से सिद्धार्थ से बात करना आरती ने किया था बंद?

आरती सिंह ने कहा, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बिग बॉस-13 में दोस्ती होने के बाद से ही मेरी आलोचना होने लगी थी। मुझे सिद्धार्थ और शहनाज और उनकी दोस्ती के बीच आने के लिए दोषी ठहराया जाने लगा था। सोशल मीडिया पर मुझे ट्रोल किया जाने लगा था। इन सभी बातों से मुझे बहुत दुख हुआ, मैं इससे बहुत इफेक्ट हुई। उसके बाद मैंने उन्हें अकेला छोड़ने का फैसला किया। मैं उनकी दोस्ती के बीच में नहीं आना चाहती था। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी के जीवन में तनाव का कारण बनना चाहे।"

आरती ने कहा- 'सिद्धार्थ से बात ना करने का पछतावा है'

आरती ने कहा- 'सिद्धार्थ से बात ना करने का पछतावा है'

आरती सिंह ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें पिछले 2 सालों से सिद्धार्थ शुक्ला से बात नहीं करने का पछतावा है। आरती सिंह ने कहा, ''मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं उनके (सिद्धार्थ) संपर्क में नहीं रही। हालांकि मैंने उसे (सिद्धार्थ) एक-दो मौकों पर फोन करने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि वह खुश है और मैंने सोचा की उसे अपनी जिंदगी जीने दो।''

'शहनाज के लिए मेरा दिल बैठा जा रहा है'

'शहनाज के लिए मेरा दिल बैठा जा रहा है'

आरती सिंह ने कहा, ''मैं सिद्धार्थ को खुश देखकर बस खुश हो जाती थी। उसे खुश रहने देना चाहता थी। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण और विनाशकारी है। मेरा दिल शहनाज के लिए बैठा जाता है। इस घटना ने मुझे अपने दिल की बात मानेन के लिए मजबूर किया है। हमें सामने वाले का रिएक्शन के बारे में नहीं सोचना चाहिए, तुम अपने मन का करो। तुम कम से कम उसकी आवाज तो सुन लोगे और मुझे ये सुख रहेगा की मैंने कोषिश की।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+