Iran हमले से क्यों परेशान हुईं Nora Fatehi? वायरल हो रहा है 2 मिनट 10 सेकंड का ऐसा वीडियो, बोली ये बड़ी बात
Iran War Nora Fatehi: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई और हमलों की खबरों के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सामने आया नोरा फतेही का बयान
अब इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दुबई में अक्सर परफॉर्म करने वाली नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वह सुरक्षित हैं और भारत लौट चुकी हैं लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

वीडियो शेयर कर नोरा फतेही ने कही ऐसी बात
-इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नोरा फतेही ने कहा है कि दुनिया भर से जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर वह मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हैं।
-नोरा फतेही ने बताया कि लगातार सामने आ रहे युद्ध से जुड़े वीडियो और खबरों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अनिश्चितता और डर का माहौल हर किसी को प्रभावित कर रहा है।
'डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है'
-नोरा फतेही ने वीडियो में शांति की अपील करते हुए कहा है कि हर इंसान को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है। नोरा फतेही ने कहा- जो कुछ दुनिया में हो रहा है, उससे मैं आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुकी हूं। कोई भी नहीं चाहता कि निर्दोष लोगों की जान जाए। अब दुनिया को शांति की जरूरत है।
-नोरा फतेही ये भी कहा कि मौजूदा हालात में लोगों के मन में भविष्य को लेकर डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए एक्ट्रेस ने अपने मैसेज में सभी से सतर्क रहने के लिए कहा है।
-नोरा फतेही ने लोगों से सकारात्मक रहने और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखने की भी बात कही है। नोरा फतेही ने कहा कि हर साल दुनिया के किसी न किसी हिस्से में युद्ध और हिंसा देखने को मिलती है, जो बेहद चिंताजनक है।
'दुबई से खास जुड़ाव लेकिन हालात ने बढ़ाई चिंता'
-आपको बता दें कि नोरा फतेही अक्सर दुबई में लाइव शो और इवेंट्स का हिस्सा बनती रही हैं और वहां से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसे में क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रभावित किया है।
-वीडियो में उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौजूदा हालात ने कलाकारों और आम लोगों दोनों को मानसिक रूप से प्रभावित किया है।
नोरा फतेही का मोरक्को से भारत तक का सफर
-मोरक्को में जन्मी नोरा फतेही ने भारत में अपने डांस और एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेस को अक्सर अलग-अलग देशों की यात्रा करनी पड़ती है लेकिन युद्ध जैसी परिस्थितियों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
-जानकारी के अनुसार इससे पहले एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी दुबई से भारतीयों की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की थी।
युद्ध का असर सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं
वैश्विक तनाव के इस दौर में नोरा फतेही का भावुक संदेश ये दिखाता है कि युद्ध का असर सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहता बल्कि दुनिया भर के लोगों की भावनाओं और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। एक्ट्रेस की शांति की अपील सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में बनी हुई है।
-
Iran Anti Women Laws: 9 साल में शादी- गवाही आधी, दुष्कर्म हुआ तो फांसी, खामेनेई के महिला विरोधी कानून- List -
Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार -
Unknown Facts About Iran: ईरान के रास्ते ही भारत पहुंची ये 5 चीजें, हिंदुओं की यह शुभ परंपरा भी है ईरानी -
India Iran Relation: कट्टरपंथी ईरान था फैशन कैपिटल, इस ईरानी महिला ने भारत में शुरू की ड्रेस-ज्वेलरी डिजाइनिंग -
'खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी क्यों? हमले से 48 घंटे पहले इजराइल से लौटे', सोनिया गांधी का सरकार पर हमला -
Iran Earthquake: युद्ध के बीच भूकंप से दहला ईरान, रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई तीव्रता -
Iran 165 Girls: ईरान में निकला 165 बच्चियों का जनाजा, ताबूत देखकर लोगों ने इजरायल-अमेरिका को दी लानतें- Video -
Iran vs US War: 'अमेरिका के हर मिलिट्री बेस को मलबा बना देंगे', ईरान के ऐलान से खाड़ी देशों में हड़कंप! -
ईरान- इजराइल युद्ध को लेकर मुंबई में जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट -
Middle East War: सऊदी में US एंबेसी पर ईरानी ड्रोन अटैक, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इसी वक्त अरब देश छोड़े -
Iran Israel Conflict: इजरायल के निशाने पर ईरान के ये 6 शहर! तेहरान के बाद इन 3 शहरों पर कहर बरपेगा? -
Expert Opinion: IRGC और रेजा के बीच में झूल रहा ईरानियों का भविष्य? एक्सपर्ट से समझें आगे क्या होगा -
Khamenei Hajj: सऊदी के साथ दुश्मनी की वजह से हज नहीं कर पाए खामेनेई? हर साल जारी करते थे यात्रा के लिए संदेश -
'अमेरिका ने 9 ईरानी जहाज डुबाए', ट्रंप के दावों से मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप, Video -
Israel Iran War में अब तक कितना पैसा बहा चुका America? Trump को आगे क्या भाव पड़ेगी जंग? देखें हिसाब














Click it and Unblock the Notifications