इरा खान ने बिकिनी पहन पिता आमिर और मां के साथ काटा केक, बॉयफ्रेंड संग दिखा ये हॉट अंदाज
मुंबई, 09 मई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने रविवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे पर इरा खान काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। इरा के बर्थडे की एक फोटो जहां उनके पापा आमिर खान और मां के साथ है वहीं दूसरी फोटो में इरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ नजर बड़े ही हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इरा खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

टू पीस बिकिनी पहन इरा खान मां-पापा संग की पार्टी
आमिर खान की बेटी इरा खान की दो बर्थडे पार्टी की फोटो सामने आई हैं। इस फोटो में इरा की मां प्रॉपर ड्रेस में दिख रही हैं वहीं इरा खान ने क्रीम और पीले रंग की टू पीस बिकिनी पहन रखी है और ठीक उनके पीछे उनके पापा आमिर खान और उनकी गोद में भाई आजाद राव नजर जो अमृता राव का बेटा है वो नजर आ रहा है। पिता आमिर और भाई आजाद शर्टलेस होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। इरा की मां और आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता हैं।

इंस्टा पर शेयर की गई फोटो जमकर हो रही वायरल
ipopdiaries इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई फोटो को शेयर करते हुए एक नोट शेयर किया गया जिसमें उन्होंने लिखा- खान के लिए एक आदर्श पारिवारिक समय! अमूमन अकेले नजर आने वाले आमिर खान आज पूरे परिवार के साथ बेटी इरा खान का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं! इसके आगे लिखा गया क्या आप आप बताएंगे एके (आमिर खान) का शरीर अभी तक इतना चील्ड और गर्म है! क्या आप सहमत हैं? इसके साथ दिल और फायर इमोजी भी शेयर किया है।

प्रेमी संग इरा खान हुई रोमांटिक, दिखा ये हॉट अंदाज
वहीं इरा खान के प्रेमी और फिटनेस कोच नुपुर शिखर के साथ उनकी जो दूसरी फोटो सामने आई है, उसे नूपुर ने ही शेयर किया है। जिसमें एक में तो इरा आधी रात को पेस्टीज को कट करती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी फोटो में दोनों का बड़ा ही बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। इरा खान ब्रालेट में नजर आ रही हैं वहीं उनके प्रेमी नंगे बदन नजर आ रहे हैं। इरा स्वीमिंग पूल में इस हालत में अपने प्रेमी के पूरी लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं।

नूपुर शिखर ने फोटो शेयर करते हुए जताया प्यार
नूपुर शिखर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा "हैप्पी बर्थडे माय लव आई लव यू सो मच बब्स @khan.ira #happy #birthday #love।" पहली तस्वीर में वह केक काटने से पहले मोमबत्तियां बुझाती दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह एक रेस्तरां में चिल करती दिख रही हैं। युगल की आखिरी रोमांटिक तस्वीर उनके पूल आउटिंग में से एक की थ्रोबैक लगती है।












Click it and Unblock the Notifications