IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने लहराया जीत का परचम, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे जताई खुशी
Chennai Super Kings Won IPL 2023: रणवीर सिंह से लेकर स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचे विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान तक ने सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स को जमकर बधाई दी है।

Chennai Super Kings Won IPL 2023: दमदार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गत 29 मई 2023 को एक बार फिर से आईपीएल का इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच गत 29 मई को एक जबरदस्त मैच खेला गया था। इस फाइनल मैच का हर पल रोमांच से भरा हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मैच जीतने के बाद बॉलीवुड ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत ली बाजी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन और स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचीं सारा अली खान तक ने सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देते हुए अपनी खुशी बयां की हैं। जानकारी के अनुसार इस साल के आईपीएल का फाइनल मेच काफी रोमांचक था। चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बॉल तक गुजरात टाइटंस के खिलाफ जी तोड़ मेहनत की और आखिरकार वह सफल हुए।
रोमांच से भरा था फाइनल मैच
फाइनल मैच को एक बार फिर बारिश ने बीच में ही रोक दिया था, जिससे काफी चिंता और एक्साइटमेंट पैदा हो गई थू। लेकिन अंत में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार प्लेयर रवींद्र जडेजा ने धोनी के अंदाज में आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाते हुए मैच को जीत के साथ खत्म किया। इस बीच क्रिकेट प्रेमी सेलेब्स ने इस मैच का जमकर मजा लिया है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी इस तरह बयां की है।
रणवीर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को बधाई देते हुए लिखा है- रवींद्र सिंह जडेजा!!!! ओह माई गॉड। क्या फिनिश था, क्या फाइनल था। इसी के साथ उन्होंने मैच की कई सारी फोटोज भी ट्विटर पर शेयर की हैं।
अभिषेक बच्चन ने की गुजरात टाइटंस की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने सबसे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को बधाई दी और उसके बाद बहुत ही अच्छा खेलने के लिए गुजरात टाइटंस टीम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फाइनल मैच की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
खुशी से झूमे कार्तिक आर्यन
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कार्तिक आर्यन भी खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रवींद्र जडेजा का तारीफ करते हुए वो फोटो शेयर की, जिसमें खुशी से धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया था।

सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल ने तो स्टेडियम में लाइव मैच देखा था। चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद सारा अली खान ने अपने इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- बदले तेरे माही... लेके जो कोई सारी, दुनिया भी देदे अगर... तो किसे दुनिया चाहिए!!! जड्डू आप रॉकस्टार हो। क्या मैच था। गुजरात टाइटंस पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट टीम रही। साफ है कि गेम रियल विनर का है। #ipl2023 #iplfinal।












Click it and Unblock the Notifications