VIDEO: बिग बॉस 15 में आईं योहानी, Manike Maghe Hithe गाते हुए लड़खड़ाई सलमान की जुबान
नई दिल्ली, अक्टूबर 09: बिग बॉस 15 का पहला वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड का वार के कुछ प्रोमोज सामने आए हैं । शो में सलमान खान के साथ श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डी सिल्वा भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनका 'मानिके मगे हिते' कवर रिलीज हुआ है। उनका यह गाना पूरी दुनिया में छाया हुआ है। योहानी सलमान के खान से साथ अपना ये गाना गाती नजर आ रही हैं।

सलमान खान योहानी के साथ टूटी-फूटी सिंहाला भाषा में गाया गाना
दरअसल कलर्स ने बिग बॉस 15, वीकेंड का वार का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान के साथ इंटरनेट सेंशेसन श्रीलंकाई सिंगर योहानी नजर आ रही हैं। शो में योहानी कहती हैं आप मेरे साथ ये गाना गाएंगे। सलमान खुशी-खुशी राजी हो जाते हैं। इसके बाद सलमान खान योहानी के साथ टूटी-फूटी सिंहाला भाषा में 'मनिके मगे हिते' गाते दिख रहे हैं।

गाना गाते हुए सलमान की लड़खड़ाई जुबान
वीडियो में सलमान खान भी उनके इस गाने को गाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे योहानी एक लाइन बोलती हैं और सलमान उनके पीछे पीछे वो दोहराते हैं। पहले दो लाइन तो सलमान स्मूथली दोहरा लेते हैं पर तीसरी लाइन सलमान को समझ नहीं आती। तीसरी लाइन सलमान को समझ नहीं आती और वह कहते हैं, 'श्रीदेवी...'। जिसके बाद दोनों हंस पड़ते हैं। सलमान इस दौरान गाने का सही उच्चारण नहीं कर रहे होते हैं।
जानें कौन हैं योहानी
बता दें कि योहानी के इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। सभी के जुबान उनका गाना चढ़ा हुआ है। इस गाने ने पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रखा है। आम जनता से लेकर अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित तक इस वायरल गाने पर थिरकते नजर आ चुके हैं। योहानी डी सिल्वा एक श्रीलंकाई गायक, गीतकार, रैपर, संगीत निर्माता, यूट्यूबर हैं। वह टिक टॉक पर भी प्रसिद्ध हैं। उनके पिता श्रीलंका की सेना में एक उंचे पद पर तैनात है। योहानी सिंगिग के अलावा संगीत वाद्ययंत्र आयात और निर्यात का भी बिजनेस करती हैं। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत एक यूट्यूबर के रूप में की थी।












Click it and Unblock the Notifications