इंटरनेट सेनसेशन सोफिया अंसारी का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, थे 98 लाख फॉलोवर्स

इंटरनेट सेनसेशन सोफिया अंसारी का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, थे 98 लाख फॉलोवर्स

मुंबई, 13 मई: सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक सोफिया अंसारी का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है। अपने शॉर्ट वीडियो और तस्वीरों के लिए सोशल यूजर्स के बीच पहचान बनाने वाली सोफिया के इंस्टा अकाउंट को सर्च करने पर पेज मौजूद नहीं होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोफिया अंसारी इंस्टा पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनके करीब 98 लाख फॉलोवर्स हैं।

क्यों सस्पेंड हुआ इंस्टा अकाउंट

क्यों सस्पेंड हुआ इंस्टा अकाउंट

सोफिया अंसारी इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए बोल्ड वीडियो शेयर करने को लेकर सोफिया पर इंस्टा ने ये कार्रवाई की है और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कमेंट

सोफिया अंसारी के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने पर सोशल मीडिया खासतौर से ट्विटर पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनके बोल्ड वीडियो को मिस करने की बात कही है तो कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया है। ट्विटर पर यूजर उनको टैग भी कर रहे हैं क्योंकि सोफिया का ट्विटर अकाउंट बहुत सक्रिय है।

कौन हैं सोफिया

कौन हैं सोफिया

सोफिया अंसारी सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों के लिए जाना पहचाना चेहरा हैं। सोफिया पहले टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए और टिकटॉक बंद होने के बाद इंस्टा और यूट्यूब पर अपने बोल्ड वीडियो शेयर करने के लिए पहचान रखती हैं। सोफिया अंसारी के इंस्टाग्राम में करीब 98 लाख फॉलोवर्स थे। वहीं यूट्यूब पर भी उनको188K से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया है। सोफिय छोटे-छोटे रील्स वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थीं। यूट्यूब में भी उनके शॉर्ट्स और व्लॉग वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+