International Yoga Day 2023: योग हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं की फिटनेस का राज, प्रेग्नेंसी के बाद रही टोन्ड बॉडी

दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं भी खुद को फिट रखने के लिए हर रोज योग करती हैं।

International Yoga Day 2023: दुनियाभर में लोग आज के दिन यानी 21 जून को योग दिवस मना रहे हैं। योग ना सिर्फ खुद को फिट रखने के लिए बल्कि हमारी मानसिक संतुलन के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में योग दिवस के अवसर पर उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो अपनी फिटनेस के लिए योग करना पंसद करती हैं।

शिल्पा शेट्टी
जब भी फिटनेस की बात आती है तो सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी का लिया जाता है। आज भी एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर योग की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।

Shilpa Shetty

मलाइका अरोड़ा
48 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड बॉडी से तमाम एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ देती हैं। वह इसका राज योग को ही बताती हैं। एक्ट्रेस अक्सर योग करते हुए खुद के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तक कि, मलाइका का मुंबई में एक योग स्टूडियो भी है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से यंग जेनरेशन को भी काफी मोटिवेट करती हैं।

करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं लेकिन इसके बावजूद वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि करीना को उनके लुक्स के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी योग करना नहीं छोड़ा था। यही वजह है कि वह अपनी फिटनेस का राज योग को बताती हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिछले साल 2022 में अपनी बेटी को जन्म दिया। उन्हें कई बार योगा इंस्टीट्यूट के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस अपने डेटी रूटीन में योग करना नहीं छोड़ती हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस ने योग की मदद से खुद को फिट रखा है।

सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर सोशल मीडिया पर योग की वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने आलीशान घर में भी एक होम जिम बनाया है जिसमें उन्हें कई बार योग करते हुए देखा गया। सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस से 25 साल की एक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+