International Emmy Awards: भारत के वीर दास-एकता कपूर ने रचा इतिहास, कार्ला सूजा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
International Emmy Award 2023: '51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023' शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस कार्ला सूजा ने मैक्सिकन सीरीज 'ला कैडा' के लिए अवॉर्ड जीता है, वहीं भारत के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 में बेस्ट यूनिक कॉमेडी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि वीर दास को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए गए शो 'वीर दास लैंडिंग' के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए भारत की शेफाली शाह का नाम भी नॉमिनेट किया गया था। शेफाली को 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के लिए नॉमिनेशन मिली थी लेकिन कार्ला सूजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
कॉमेडियन वीर दास ने जीता इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 के विनर की घोषणा करते हुए आधिकारिक रूप से कहा गया है कि ला कैडा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कार्ला सूजा को जाता है। शेफाली शाह के अलावा, बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में नॉमिनेटेड सेलेब्स में डेनिश सीरीज 'ड्रोमेरेन' के लिए कोनी नीलसन और 'ब्रिटिश शो आई हेट सुजी टू' के लिए बिली पाइपर, 'ला कैडा' के लिए कार्ला सूजा का नाम शामिल था।

शेफाली शाह को नहीं मिला अवॉर्ड
शेफाली शाह अपने वेब शो के दूसरे सीजन 'दिल्ली क्राइम 2' के लिए अपना पहला एमी हार गईं। ये भारत के लिए पहला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड था। 'वीर दास लैंडिंग' के साथ 'डेरी गर्ल्स सीजन 3' को भी कॉमेडी कैटेगरी में एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। आपको बता दें कि न्यू यॉर्क में 51वें एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था।
एकता कपूर ने अपने नाम किया किताब
टीवी क्वीन और फिल्म मेकर एकता कपूर को 51वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात ये है कि फेमस प्रोड्यूसर-फिल्म मेकर एकता कपूर प्रेस्टीजियस एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। दीपक चोपड़ा ने एकता कपूर को इस सम्मान से नवाजा है। एकता कपूर को ये सम्मान कला और मनोरंजन जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो
एकता कपूर को उनके 'लीडिंग करियर और भारतीय टेलीविजन लैंडस्केप पर प्रभाव' के लिए डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एमी अवॉर्ड लेते हुए स्टेज पर नजर आ रही हैं। इस दौरान एकता ने स्पीच भी दी है और कहा है कि ये अवॉर्ड भारत के लिए है। वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने अपना एमी अवार्ड दिखाया है और लिखा है- भारत, मैं आपकी एमी @iemmys को घर ला रही हूं।
जिम सरब को भी नहीं मिला अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2021 में भी वीर दास को उनके कॉमेडी शो 'टू इंडिया' के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन तब वह ये अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे। वहीं इस साल 'दिल्ली क्राइम 2' वेब सीरीज के लिए एक्ट्रेस शेफाली शाह और रॉकेट बॉयज 2' के लिए एक्टर जिम सरब को भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन वह भी अवॉर्ड नहीं जीत पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications