चेहरे पर चोट के निशान और हाथों में बंदूक, ये है करीना कपूर खान का नया लुक, जानें क्या है इस फोटो की सच्चाई

Singham Again Kareena Kapoor: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स धीरे-धीरे इस फिल्म के सभी किरदारों से पर्दा उठा रहे हैं। वहीं अब रोहित शेट्टी की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की भी एंट्री हो चुकी है। मेकर्स ने करीना कपूर खान का लुक भी रिवील कर दिया है।

करीना कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अपने किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- आज मैं आप सभी को सिंघम की सबसे बड़ी ताकत से मिलवाने जा रही हूं। इस किरदार का नाम है अवनी बाजीराव सिंघम। चेहरे पर चोट के निशान और हाथों में बंदूक ताने नजर आ रहीं करीना कपूर खान का ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने अजय देवगन को लेकर कही ये बात
करीना कपूर ने आगे लिखा है- हमने सबसे पहले साल 2007 में काम किया था, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिनमें 'गोलमाल रिटर्नस', 'गोलमाल 3', 'सिंघम रिटर्नस' शामिल हैं। वहीं अब अपने चौथे प्रोजेक्ट पर हम काम कर रहे हैं, जिसका नाम 'सिंघम अगेन' है। 16 साल से हम एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। बेबो अभी भी स्वीट, सिंपल और मेहनती है। आपको बता दें कि करीना कपूर ने ये सारी बातें उनके को-एक्टर अजय देवगन के लिए लिखी हैं।

ये होगी सिंघम अगेन की स्टारकास्ट
जानकारी के अनुसार फेमस डायेरक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ये 5वीं फिल्म है। लोगों को इस फिल्म से खूब उम्मीदें हैं। इससे पहले रोहित शेट्टी ने 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स' , 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। वहीं अब तक इस फिल्म से करीना कपूर खान के साथ साथ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+