इंद्राणी मुखर्जी पर बनी वेब सीरीज की रिलीज पर रोक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश
The Indrani Mukerjea Story: शीना बोरा मर्डर केस एक ऐसा मामला था जिसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। अपनी ही बेटी के कत्ल के आरोप में मां इंद्राणी मुखर्जी को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' वेब सीरीज लोगों को इस केस के बारे में सारी जानकारी देगी। फिलहाल इस वेब सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
इंद्राणी मुखर्जी की वेब सीरीज की स्क्रीनिंग पर लगी रोक
खबर है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से इंद्राणी मुखर्जी पर बनी वेब सीरीज की स्क्रीनिंग रोकने को कहा है। एएनआई के मुताबिक ये वेब सीरीज कल यानी आगामी 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी। फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे रोकने का आदेश दिया है।

29 फरवरी 2024 को बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई
इंद्राणी मुखर्जी पर बनी वेब सीरीज मामले की अगली सुनवाई आगामी 29 फरवरी 2024 (गुरुवार) को होगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स को सीबीआई अधिकारियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।
वेब सीरीज पर सीबीआई को हा आपत्ति
आपको बता दें कि सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी पर बनी वेब सीरीज के रिलीज होने पर ये कहते हुए आपत्ति जताई थी कि ये सीरीज मामले की जांच, उसके नतीजे और लोगों की धारणा को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में इसके बारे में सभी जानकारी सीबीआई को होनी चाहिए।
Bombay HC has asked Netflix to stop screening of the web series on Indrani Mukerjea. The series was scheduled to be released tomorrow and the court has asked it to be stopped, the next hearing will be on Thursday (Feb 29)...Netflix has been asked to arrange a special screening…
— ANI (@ANI) February 22, 2024
इंद्राणी मुखर्जी और शीना बोरा की कहानी
जानकारी के अनुसार इंद्राणी मुखर्जी और शीना बोरा की कहानी ऐसी है, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म की क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर स्टोरी को मात दे सकती है। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' वेब सीरीज इसके कई पहलुओं को लोगों के सामने लाने के लिए बनाई गई है।
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' का ट्रेलर
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' स्टोरी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। इस वेब सीरीज के 1 मिनट 57 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इंद्राणी मुखर्जी के पास पहले कुछ नहीं था। न नाम, न पैसा, न रुतबा और न ही शोहरत। फिर वो आईएनएक्स मीडिया की सीईओ बनीं। इसके बाद तलाश शुरू होती है शीना बोरा की। एक कार, जंगल और आग से उठी चिंगारियों की झलक दिखाई जाती है। फिर चौंकाने वाला मोड़ नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications