कौन हैं श्रद्धा पंडित, जिन्होंने अपने एक्स मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराया धमकी देने का केस

मुंबई, 26 नवंबर। बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक फोन कॉल पर धमकी दी गई है। श्रद्धा पंडित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पूर्व मैनेजर ने एक वॉइस मैसेज के जरिए उनपर फिजिकली और मेंटली हमले की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    Shraddha Pandit ने ex-manager पर लगाया धमकी देने का आरोप, जानें पूरा मामला | Oneindia Hindi
    श्रद्धा के साथ काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप

    श्रद्धा के साथ काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप

    जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा एक ऐसे ऑर्गनाइजेशन के साथ काम करती हैं, जो आर्टिस्ट को मैनेज करने का काम करता है। श्रद्धा ने अपनी शिकायत में बताया है कि जिस शख्स ने उन्हें धमकी दी है, वो उनका पूर्व मैनेजर है। श्रद्धा की शिकायत के बाद पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा और देव ठाकुर एक साथ काम करते हैं। देव ठाकुर पर ही श्रद्धा को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया है कि कुछ दिन पहले इन दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

    देव ठाकुर ने आरोपों को किया खारिज

    देव ठाकुर ने आरोपों को किया खारिज

    वहीं देव ठाकुर ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे उपर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं, लेकिन फिर भी अगले शुक्रवार को देव ठाकुर को थाने बुलाया गया है। देव ठाकुर ने कहा है कि वो थाने में जरूर पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

    कौन हैं श्रद्धा पंडित?

    कौन हैं श्रद्धा पंडित?

    आपको बता दें कि श्रद्धा पंडित बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 'स्वीटी तेरा ड्रामा' ('बरेली की बर्फी'), 'आज रात का सीन' ('जज्बा') और 'पानी वाला डांस' ('कुछ कुछ लोचा है') जैसे गाने गाए हैं। श्रद्धां पंडित को उनके माता-पिता ने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग दिलवाई थी। श्रद्धा को 13 साल की उम्र में काम मिलना शुरू हो गया था। आपको बता दें कि श्रद्धा की बहन श्वेता पंडित भी बॉलीवुड सिंगर हैं और उनके भाई यश पंडित एक अभिनेता हैं।

    ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने किया 108 बार सूर्य नमस्‍कार, वीडियो देख लोग बोले मत करो वरना....

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+