Indian Lockdown Teaser Out: इतना भयानक था वो महामारी का दौर, टीजर देख यादें हो जाएंगी ताजा
महामारी के दौर की फिर से यादें ताजा कराने के लिए जल्द ही फिल्म इंडियन लॉकडाउन रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म का टीजर जारी हो गया है।
Indian Lockdown Teaser: साल 2020 में आई कोरोना महामारी को कोई कैसे भूल सकता है। उस वक्त पूरे देश में सरकार द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया था। अब उस दौर को एक बार महसूस कराने के लिए मधुर भंडारकर फिल्म इंडियन लॉकडाउन लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ है तभी से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

महामारी की याद दिला देगा टीजर
ये टीजर देखते ही सभी को महामारी के उस दौर की याद आ जाएगी जब सभी लोग अपने ही घरों में कैद हो गए थे। टीजर पर अगर एक नजर डालें तो इसकी शुरूआत सबसे पहले लॉकडाउन से की जाती है। टीजर में ऐलान हो रहा है कि, 'आज रात 12 बजे से 21 दिनों तक भारत बंद रहेगा।' इसके बाद धीरे-धीरे फिल्म में मुख्य किरदारों की झलक दिखाई देती है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे एक लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों का कारोबार रुक गया है और वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
The tragedy you know, the untold stories you don't!#IndiaLockdown teaser, premieres 2nd Dec only on #ZEE5 🙌 @jayantilalgada @PenMovies @ZEE5India @prateikbabbar @SaieTamhankar @shweta_official @AahanaKumra @pjmotionpicture @itsmeamitjoshi @i_aradhana_ @ZEE5Global pic.twitter.com/g5LxbcEYoT
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) November 8, 2022
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले ये टीजर शेयर किया है। टीजर में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की है। बता दें कि फिल्म इंडियन लॉकडाउन 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी-5' पर रिलीज होगी। फिल्म में किरदारों की बात करें तो, प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, साई तम्हंकर, अहाना कुमरा, जरीन शिहाब, आयशा ऐमान, सात्विक भाटिया और सानंद वर्मा अहम रोल में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications