ग्रैंड फिनाले से पहले Indian Idol में नया मोड़, शो में पहुंचे करण जौहर ने कर दी ये डिमांड

नई दिल्ली, 6 अगस्त: विवादों में घिरे म्यूजिक रिएलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन के ग्रैंड फिनाले को लेकर शो के निर्माताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को प्रसारित होगा और इस वीकेंड टॉप 6 प्रतियोगी फिल्म निर्माता करण जौहर का स्वागत करते हुए दिखाई देंगे। कंटेस्टेंट इस वीकेंड उनकी ही प्रतिष्ठित फिल्मों के गीत गाते दिखेंगे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी डिमांड की, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट दंग रह गए।

करण जौहर की स्टेज पर शानदार एंट्री

करण जौहर की स्टेज पर शानदार एंट्री

इंडियन आइडल 12 का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि करण जौहर स्टेज पर शानदार एंट्री लेते हैं।इसके बाद आदित्य स्क्रीन पर करण जौहर का पुराना ट्वीट दिखाते हैं जिसमें करण ने ये लिखा था कि वो इन कंटेस्टेंट्स के साथ काम करने का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद करण जौहर यह कहते हैं कि उन्हें अपने होम बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के लिए कुछ सिंगर की जरूरत है। ये सुनकर सभी कंटेस्टेंट बेहद खुश हो जाते हैं। वो सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करते हैं।

करण ने दिया इन सिंगर को अपने प्रोडेक्शन हाउस में ऑफर

करण ने दिया इन सिंगर को अपने प्रोडेक्शन हाउस में ऑफर

प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट करण जौहर के सामने उनकी फिल्मों के हिट गाने गाते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अरुणिता करण की फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' का टाइटल सॉन्ग गाती हैं वहीं मोहम्मद दानिश 'माय नेम इस खान' फिल्म का सजदा गाना गा रहे हैं। दोनों की गायकी देखकर करण का मुंह खुला का खुला रह जाता है और वो उन्हें वहीं एक लिफाफा देकर धर्मा प्रोडक्शन में गाने के लिए ऑफर कर देते हैं।

करण ने सुनाया उदित नारायण के जुड़ा मजेदार किस्सा

करण ने सुनाया उदित नारायण के जुड़ा मजेदार किस्सा

इस करण जौहर स्पेशल सेमीफाइनल एपिसोड में होस्ट आदित्य नारायण भी उनके साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई देंगे। शो के दौरान करण जौहर होस्ट आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी बताते हैं। वो बताते हैं कि जब उदित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल ट्रैक गाने पहुंचे और उन्हें पता चला कि ये गाना शाहरुख खान के लिए है तो उन्होंने गाना गाने से मना कर दिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि वो पिंक शर्ट पहनकर ही शाहरुख के लिए गाते हैं। ये बताने के बाद वो पहले घर गए, फिर पिंक शर्ट पहनकर आए और इसके बाद ही शाहरुख के लिए गाना गाया।

फिनाले 12 घंटे तक चलेगा

फिनाले 12 घंटे तक चलेगा

वहीं, पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया भी करण जौहर के सामने परफॉर्म करते हैं। करण जौहर हर सिंगर की तारीफ करते नजर आए। आपको बता दें कि इस वक्त शो में अरुणिता, साइली, शनमुखप्रिया, पवनदीन, निहाल और मोहम्मद दानिश के बीच मुकाबला है 15 तारीख को पता चल जाएगा कि किसके सिर इंडियन आइडल 12 के विजेता का ताज सजेगा। जानकारी के मुताबिक, इस दिन फिनाले 12 घंटे तक चलेगा।

 फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन ड्रेस में नजर आएंगे कंटेस्टेंट

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन ड्रेस में नजर आएंगे कंटेस्टेंट

'इंडियन आइडल 12' के फिनाले में गायिकी के साथ-साथ कंटेस्टेंट के लुक का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए बकायदा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से ड्रेस डिजाइन करवाया गया है। शो के सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट के साथ मनीष ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर सभी सिंगर्स की तारीफ की है। इसके अलावा शो में बसपन का प्यार गाना फेम सहदेव दिरदो की भी एंट्री हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+