'Indian Idol की ट्रॉफी जीतकर ज्यादा खुशी नहीं हुई, क्योंकि...', पवनदीप राजन का छलका दर्द

इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने के बाद अब पवनदीप राजन ने एक बड़ी चौंकाने वाली बात कही है...

नई दिल्ली, 16 अगस्त: 12 घंटे तक चले महा-एपिसोड के बाद रविवार देर रात इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर का ऐलान हो गया और उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले सिंगर पवनदीप राजन को विजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। इंडियन आइडल की ट्रॉफी के अलावा पवनदीप राजन को 25 लाख रुपए का चेक और एक मारूति स्विफ्ट कार भी इनाम के तौर पर मिली है। वहीं, शो में सिंगर अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनर-अप और सयाली कांबले सेकंड रनर-अप रहीं। हालांकि विनर ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप राजन ने एक चौंकाने वाली बात कही है।

'दिमाग में बस एक ही बात थी कि...'

'दिमाग में बस एक ही बात थी कि...'

इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होने के बाद पवनदीप राजन ने एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट 'बॉलीवुडलाइफ' से बात करते हुए कहा, 'इंडियन आइडल के विनर का नाम जब घोषित होने वाला था, तो उन आखिरी पलों में मैं कुछ खास नहीं सोच पाया। मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि विनर कोई भी बने, लेकिन ट्रॉफी मेरे ही किसी एक दोस्त के पास जाएगी। क्योंकि, हम सभी एक बड़े परिवार की तरह हैं।'

'इंडियन आइडल की ट्रॉफी उठाई तो मां रो रहीं थी'

'इंडियन आइडल की ट्रॉफी उठाई तो मां रो रहीं थी'

पवनदीप राजन ने आगे कहा, 'सच कहूं तो, जब मुझे ट्रॉफी मिली तो बहुत ज्यादा खुशी नहीं हुई, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट इंडियन आइडल की ट्रॉफी डिजर्व करते थे। हम सभी ने भविष्य में एक साथ काम करने की प्लानिंग की है और हम शो के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।' वहीं, अपने परिवार के बारे में बात करते हुए पवनदीप ने कहा, 'मेरा परिवार भी शो में मौजूद था, कुछ दोस्त भी आए और सब बहुत खुश थे। जब मैंने इंडियन आइडल की ट्रॉफी उठाई तो मेरी मां रो रहीं थी।'

'उस समय तो कुछ समझ ही नहीं आया'

'उस समय तो कुछ समझ ही नहीं आया'

पवनदीप से जब पूछा गया कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी मिलने के बाद उन्हें कैसा लगा, तो उन्होंने बताया, 'उस समय तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। लग रहा था, जैसे कोई सपना देख रहा हूं, हर किसी ने मुझे अपने कंधों पर उठा लिया। और, मैं बस यही सोच रहा था कि ये सब कैसे हुआ? जीवन में कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजें अचानक से हो जाती हैं और आप कुछ नहीं समझ पाते।'

सुर्खियों में रही अरुणिता और पवनदीप की केमिस्ट्री

सुर्खियों में रही अरुणिता और पवनदीप की केमिस्ट्री

गौरतलब है कि इंडियन आइडल में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच की कैमिस्ट्री भी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि ग्रैंड फिनाले से पहले ही पवनदीप और अरुणिता ने साफ किया कि वो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। अरुणिता कांजीलाल को ग्रैंड फिनाले से पहले इंडियन आइडल की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन फाइनल राउंड में बाजी पवनदीप के नाम रही।

अन्नू कपूर ने कराई कंटेस्टेंट के बीच अंताक्षरी

अन्नू कपूर ने कराई कंटेस्टेंट के बीच अंताक्षरी

आपको बता दें कि इंडियन आइडल के फाइनल राउंड में टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला था, जिनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल टॉरो और शनमुख प्रिया ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। ग्रैंड फिनाले में खास गेस्ट के तौर पर अभिनेता अन्नू कपूर भी शामिल हुए, जिन्होंने कंटेस्टेंट के बीच अंताक्षरी का मुकाबला कराया। इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया, अन्नू मलिक, सोनू कक्कड़, सुखविंदर सिंह, मिका सिंह, अमित मिश्रा, कुमार सानू, जावेद अली, अलका यागनिक और उदित नारायण भी शो का हिस्सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+