जानिए करोड़ों दिलों में राज करने वाले Indian Idol 12 के विजेता पवनदीप राजन कितनी संपत्ति के हैं मालिक

मुंबई,24 सितंबर। टीवी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने वाले पवनदीप राजन इस वक्त अपनी जीत को एन्जॉय कर रहे हैं। इस शो की ट्रॉफी के साथ ही पवनदीप राजन ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। ये शो जीतने के बाद सिंगर पवनदीप राजन पर पैसों की भी बरसात हुई थी। जिसके कारण इस वक्त वो अब एक रॉयल लाइफ जी रहे हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम पाने वाले पवनदीप राजन की कुल संपत्ति में अचानक ही एक गजब का उछाल आया है। आइए जानते हैं कि अपने सुरों के दम पर करोड़ों दिलों में राज करने वाले पवनदीप राजन कितनी संपत्ति के मालिक हैं...

साल भर में कमाते हैं 10-20 लाख रुपए

साल भर में कमाते हैं 10-20 लाख रुपए

इडियन आइडल 12 जीतने से पहले भी पवनदीप राजन ने कई खिताब अपने नाम किए थे। ऐसे में अब वो एक साल में करीब 10-20 लाख रुपए कमाते हैं। पवनदीप राजन को कई लोकल ब्रांड के एंडोर्स करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही पवनदीप राजन के पास एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 नई लग्जरी गाड़ी भी है।

7 करोड़ के मालिक हैं पवनदीप राजन

7 करोड़ के मालिक हैं पवनदीप राजन

आपको बता दें कि सिंगर पवनदीप राजन की संपत्ति में इंडियन आइडल का शो जीतने के बाद अचानक ही एक काफी तेजी आई है। जिसके बाद अब वो करोड़ों में कमाते हैं। Yehaiindia वेबसाइट के मुताबिक इस वक्त पवनदीप राजन की कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। जिसके कारण इस वक्त पवनदीप राजन एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।

2 साल की उम्र में मिल चुका है ये अवॉर्ड

2 साल की उम्र में मिल चुका है ये अवॉर्ड

पवनदीप राजन को बचपन से म्यूजिक की दुनिया से काफी लगाव हो गया था। जब वो मात्र दो साल के थे उसी वक्त उन्होंने तबला बजाना भी सीख लिया था। वो उस उम्र में भी ऐसा तबला बजाते थे कि उन्हें यंगेस्ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया था। आपको बता दें कि पवनदीप राजन तबला के साथ ही कई और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे पियानो, ढोलक, की बोर्ड और गिटार भी कापी अच्छे से बजा लेते हैं।

शो जीतने के बाद मुंबई में खरीदा घर

शो जीतने के बाद मुंबई में खरीदा घर

इंडियन आइडल 12 जीतने के बाद अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस रहे पवनदीप राजन ने मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की खास बात ये है कि सिंगर पवनदीप राजन ने ये फ्लैट अपनी दोस्त अरुणिता काजीलाल की बिल्डिंग में खरीदा है। आपको बता दें कि अपने इस फ्लैट के बारे में खुद पवनदीप राजन ने अपने गाने के टीजर लॉन्च में बताते हुए सबको चौंका दिया था।

1200 से अधिक शोज कर चुके हैं पवनदीप राजन

1200 से अधिक शोज कर चुके हैं पवनदीप राजन

पवनदीप राजन ने इस उम्र में ही वो मुकाम पा लिया है जिसका लोग सपना देखते हैं। साल 2016 में उत्तराखंड के यू एम्बेसडर बन चुके पवनदीप राजन 13 देशो में लाइफ शो में परफॉर्म कर चुके हैं। इसके साथ ही देश के भी कई राज्यों में स्टेज शोज किया है।Pawandeeprajan.com के अनुसार इंडिनय आइडल का खिताब जीतने से पहले ही पवनदीप राजन देश के करीब 14 राज्यों में 1200 से भी अधिक शोज कर चुके हैं।

 अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की दोस्ती पर मचा था बवाल

अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की दोस्ती पर मचा था बवाल

इंडियन आइडल 12 में दर्शकों ने अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था। शो के बाद भी दर्शक दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि इंडियन आइडियल सीजन 12 में ही एक वक्त ऐसा आया था जब अरुणिता और पवदीप राजन की दोस्ती पर सवाल उठने लगे थे। यूजर्स ने तो ये यहां तक कह दिया था कि ये सब टीआरपी के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: निहाल नहीं, इस शख्स को डेट कर रही हैं Indian Idol की सायली, फोटो शेयर कर खुद खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+