निहाल नहीं, इस शख्स को डेट कर रही हैं Indian Idol की सायली, फोटो शेयर कर खुद खोला राज

मुंबई, 23 सितंबर: सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol 12 को खत्म हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहते हैं। वहीं शो के बाद भी उनके फैंस की उनके लिए चाहत कम नहीं हुई हैं। इस बार का सीजन विवादों से लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच रिलेशन की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा। सबसे पहले पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को लोगों से खूब प्यार मिला। फिर सायली कांबले और निहाल तारो के बीच बढ़ती नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि सायली ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। इन सब के बीच अब सायली कांबले ने अपनी लव लाइफ का खुल्लम खुल्ला इजहार कर दिया है।

इंडियन आइडल 12 की सेकंड बनी थीं सायली

इंडियन आइडल 12 की सेकंड बनी थीं सायली

इंडियन आइडल 12 की प्रतियोगी सायली कांबले ने शो में अपनी आवाज से देश के लाखों लोगों को दिवाना बना दिया था। सायली शो की काफी दमदार कंटेस्टेंट थी। हालांकि वो ट्रॉफी घर लेकर नहीं जा सकीं, और सेकंड बनी थीं, उन्हें बतौर इनाम 5 लाख रुपए मिले थे। इस सब के बीच उन्होंने इस शो के जरिए एक बड़ी फैन फोलोइंग हासिल की हैं। जिसके चलते वो मौजूदा वक्त में कई नए सिंगिंग प्रोजेक्ट पर काम भी तक रहीं हैं।

निहाल तारो के साथ थी रिलेशन की अफवाह

निहाल तारो के साथ थी रिलेशन की अफवाह

इंडियन आइडल 12 के दौरान वैसे तो सायली की निहाल तारो के साथ काफी अच्छी बॉडिंग नजर आ रही थीं, जिसके चलते दोनों के बीच रिलेशन की अफवाह भी उड़ने लगी थी, लेकिन इन सब कयासों पर अब खुद बा खुद विराम लग चुका है। वो भी सायली के नए इंस्टाग्राम पोस्ट से, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ पर बड़ा खुलासा करते हुए अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद अब साफ हो गया कि आखिर वो कि शख्स को डेट कर रही हैं।

अपने प्यार का किया इजहार

अपने प्यार का किया इजहार

सायली कांबले के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके बॉयफ्रेंड के बारे में अब पता चल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सायली पिछले वक्त से अपने दोस्त धवल के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने धवल के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करके हुए अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए अपने प्यार का अनाउंसमेंट भी किया है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'चलो जी आज साफ-साफ कहती हूं... इतनी सी बात है, मुझे तुमसे प्यार है... धवल'।

निहाल तारो ने किया फोटो पर कमेंट

निहाल तारो ने किया फोटो पर कमेंट

एक दिन पहले डाला गया पोस्ट अब देखते ही देखते वायरल हो गया है। सायली के फैंस और फ्रेंड्स उनको बधाइयां दे रहे हैं, जिनमें एक नाम निहाल तारो का भी है। निहाल ने सायली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, Awwww.. तुम लोग एक साथ कितने अच्छे लग रहे हो !! बहुत सारा प्यार !! इसके अलावा इंडियन आइडल के उनके को-कंटेस्टेंट अंजलि गायकवाड़ और मोहम्मद दानिश ने भी प्यार भरे कमेंट किए हैं।

निहाल के साथ रिलेशन पर सायली का खुलासा

निहाल के साथ रिलेशन पर सायली का खुलासा

वैसे अपनी इंडियन आइडल 12 के सफर के दौरान सायली, निहाल से साथ जुड़ी हुई थी। उनके बीच एक अच्छा रिलेशन नजर आ रहा था, हालांकि उन्होंने हमेशा निहाल को अपना एक अच्छा दोस्त बताया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में निहाल के साथ अपने रिश्ते पर कहा था कि उनके बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं है। वो उनको भाई बुलाती है। इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ नहीं है। इसके साथ ही निहाल ने कहा था कि लोग इसलिए बातें करते हैं कि हमारी बॉन्डिंग अच्छी है।

मराठी फिल्म 'कोल्हापुर डायरीज' के लिए गाया गाना

मराठी फिल्म 'कोल्हापुर डायरीज' के लिए गाया गाना

मुंबई की रहने वालीं इंडियन आइडल फेम सिंगर सायली इन दिनों अपने काफी प्रोजेक्ट में बिजी है। शो में अपना सफर पूरा करने के बाद उन्होंने एक मराठी फिल्म कोल्हापुर डायरीज में एक गाना भी गाया है। ऐसा पहली बार है जब सायली ने किसी फिल्म में अपनी आवाज दी है। सायली का इंडियन आइडल 12 की जर्नी काफी लंबी थी। 10 महीने में उन्होंने अपनी आवाज से काफी बड़े-बड़े सिंगर्स को आकर्षित किया था। म्यूजिक की दुनिया में ही सायली अपना करियर देखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+