Indian Idol 12: मुंबई की सयाली कांबले ने मारी बाजी, ग्रैंड फिनाले से पहले ही मिली खुशखबरी!
नई दिल्ली, अगस्त 12: 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 15 अगस्त को होने वाला ये ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चलने वाला है। इस ग्रैंड फिनाल में म्यूजिक इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी, जो धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी। फिनाले में सयाली कांबले, अरुणिता, पवनदीप राजन, शन्मुखप्रिया, मोहम्मद दानिश और निहाल तारो के बीच रेस लगी हुई है। लेकिन फिनाले से पहले प्रतियोगी सयाली ने शो की सबसे हिट जोड़ी अरुणिता, पवनदीप को जबरदस्त पटखनी दी है।

सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के मामले में सयाली कांबले को नम्बर 1 का स्थान मिला
दरअसल हम बात कर रहे हैं इंडियन आइडल के फाइनल में पहुंचे कंटेस्टेंट के सोशल मीडिया अकाउंट्स की। इन सिंगर्स की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग पर भी लोगों की नजर जा रही है। इससे इन्हें मिलने वाले वोट्स का अंदाजा बड़े आराम से लगाया जा सकता है। इस मामले में महाराष्ट्र की सयाली ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के मामले में सयाली कांबले को नम्बर 1 का स्थान मिला है।
Recommended Video

पवनदीप राजन और अरुणिता पिछड़े
सयाली कांबले की लोकप्रियता के सामने पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी काफी बुरी तरह से पिछड़ती नजर आ रही है। सयाली कांबले की लोकप्रियता में फिनाले से पहले आई जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, यह उछाल कही 15 अगस्त के दिन बड़ा उलटफेर ना कर दे, जिसका शायद कोई अंजादा भी ना लगा पा रहा हो। लोगों की अभी तक लग रहा था कि, शो में अरुणिता और पवनदीप के बीच मुख्य मुकाबला है।

मुकाबला त्रिकोणीय हुआ
लेकिन अब फैन फॉलोइंग के नए आंकड़े सामने आने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय नजर आने लगा है। ऐसा मानना जा रहा है कि अपनी भारी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की मदद से सायली आखिरी समय में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं। जिसकी कोई शायद उम्मीद भी नहीं लगा रहा होगा। फैन फॉलोइंग में जहां सयाली पहले स्थान पर हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर पवनदीप राजन, तीसरे स्थान पर अरुणिता, चौथे स्थान पर शन्मुखप्रिया, पांचवे स्थान पर मोहम्मद दानिश और छठे स्थान पर निहाल हैं।

12 घंटे तक चलेगा फाइनल
'इंडियन आइडल 12' के विनर की अनाउंसमेंट 15 अगस्त की रात 12 बजे की जाएगी। फिनाले में 40 से ज्यादा एक्ट्स और 200 गानों के साथ म्यूजिक का शानदार सेलिब्रेशन शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सभी प्रतियोगी द्वारा करीब 12 घंटों तक परफॉर्मेंस दी जाएगी। जिसके बाद प्रतियोगियों को मिले वोट और फाइनल में जजो द्वारा दिए गए नंबरों के आधार पर जज इंडियन आइडल 12 के विजेता के नाम का ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications