आखिरकार पवनदीप ने अरुणिता के साथ अपने 'रोमांटिक रिलेशन' पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, 10 अगस्त। लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के सेट पर कई प्रतिभावान गायको ने अपनी गायिकी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब इस शो का यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और 15 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि 15 अगस्त को यह शो का फिनाले 12 घंटे तक चलेगा।

रिलेशनशिप को लेकर हो रही चर्चा

रिलेशनशिप को लेकर हो रही चर्चा

शो के फाइनल राउंडर तक पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शंन्मुखप्रिया, निहाल तुराव और सायली कांबले पहुंची हैं। इन गायकों ने अपनी गायिकी से हर किसी का दिल जीता है। शो के दौरान पवनदीव और अरुणिता के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप भी काफी चर्चा का विषय रहा और फैंस का ध्यान दोनों ने अपनी ओर खींचा। ऐसे में जब यह शो अपने फाइनल मुकाम पर पहुंच चुका है तो अब पवनदीप ने शो के दौरान इस रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है।

ताउम्र रहेगी दोस्ती

ताउम्र रहेगी दोस्ती

पवनदीप ने एक इंटरव्यू में कहा कि सच कहूं तो हम सभी लोगों ने एक दूसरे के साथ शो के दौरान बहुत लंबा समय बिताया है और हमे अलग नहीं किया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह हर किसी के साथ होता है। जब आपकी दोस्ती को लोग कुछ और तरह से और थोड़ा आगे बढ़कर देखने लग जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ लोग इस बात को महसूस करेंगे कि हमारे बीच में कुछ भी नहीं था। हम सभी अभी युवा हैं और हमारे सामने हमारा करियर है जिसपर हमे अपना ध्यान केंद्रित करना है। ये सब चीजें अभी इंतजार कर सकती हैं। मैं अपनी दोस्ती को ताउम्र बरकरार रखना चाहता हूं।

2015 में जीत चुके हैं द वॉइस

2015 में जीत चुके हैं द वॉइस

बता दें कि पवनदीप राजन 2015 में द वाइस के विजेता रह चुके हैं। लेकिन गायिकी में थोड़ा और बेहतर करने और थोड़ा ज्यादा सीखने की ललक उन्हें इंडियन आइडल 12 पर ले आई। पवनदीप कहते हैं कि इंडियन आइडल वो प्लेटफॉर्म है जहां कलाकारों को बहुत सम्मान मिलता है, इसके साथ ही हमे जिस तरह का एक्सपोजर यहां मिलता है उसकी कोई तुलना ही नहीं की जा सकती है।

जीतने नहीं सीखने आया हूं

जीतने नहीं सीखने आया हूं

शो के दौरान गायकी को लेकर पवनदीप ने कहा कि हमे यहां कई तरह के गाने गाने को कहा जाता है, शो के जज हमे गाइड करते हैं कि कैसे हम और बेहतर कर सकते हैं। फिर से टीवी शो पर आने की मेरी जो बड़ी वजह है वह यह है कि मैं और सीखना चाहता हूं नाकि जीतना चाहता हूं। मैं शुक्रगुजार हूं शो पर इतना लंबा समय बिताने के बाद अब हम प्लेबैक सिंगिंग के लिए तैयार हैं।

शो के दौरान ही मिला गाना

शो के दौरान ही मिला गाना

दिलचस्प बात यह है कि अरुणिता और पवनदीप इंडियन आइडल 12 शो के खत्म होने से पहले ही प्लेबैक सिंगिंग के ऑफर हासिल कर चुके हैं। दोनों ही गायकों ने हिमेश रेशमिया के एल्बम में एक गाना गाया है। हिमेश रेशमिया के जन्मदिन के मौके पर हिमेश के दिल से एल्बम को लॉन्च किया गया था, इस एल्बम में पवनदीप और अरुणिता ने तेरी उम्मीद गाने को गाया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

कई गायकों को मिला मौका

कई गायकों को मिला मौका

हिमेश रेशमिया के एल्बम में यह तीसरा गाना था जिसे रिलीज किया गया। इस गाने को पवनदीप और अरुणिता ने गाया है। एल्बम का पहला गाना सांसे सवाई भट्ट ने गाया था। सवाई भट्ट भी इंडियन आइडल के प्रतिभागी थे लेकिन वह शो में पहले ही बाहर हो चुके हैं। एल्बम का दूसा गाना दगा मोहम्मद दानिश ने गाया था। एल्बम में इंडियन आइडल के प्रतियोगियो द्वारा गए गाने की हिमेश रेशमिया ने जमकर तारीफ की है।

हिमेश रेशमिया ने की तारीफ

हिमेश रेशमिया ने की तारीफ

हिमेश रेशमिया ने कहा कि पवनदीप और अरुणिता ने गाने को किसी मझे हुए गायक की तरह से गाया है, ऐसा लगता ही नही है कि दोनों नई प्रतिभा हैं। मेरे द्वारा कंपोज किए गए हर नोट को इन लोगों ने तेरी उम्ंमीद में पूरी तरह से लगाया है। तेरी उम्मीद दिल को छू लेने वाला गाना है, यह पूरी तरह से अलग रेंज का गाना है, जिसमे दोनों गायकों की प्रतिभा और वर्सिटैलिटी दिखती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हर संगीत प्रेमी को यह गाना पसंद आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+