Indian Idol 12: क्या फिनाले से पहले शो से बाहर होंगे पवनदीप राजन? सोनी टीवी से शेयर की फोटो, फैंस हुए नाराज

Indian Idol 12: क्या फिनाले से पहले शो से बाहर होंगे पवनदीप राजन? सोनी टीवी से शेयर की फोटो, फैंस हुए नाराज

मुंबई, अगस्त 8। सोनी टीवी( Sony Tv) के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) का फिनाले नजदीक आ गया है। शो का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें पनवदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), सायली कांबले (Sayli Kamble), दानिश, शमुखप्रिया और निहाल हैं। वहीं रविवार को शो क दौरान बॉलीवुड निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर(Karan Johar) शामिल हुए। इस एपिसोड क दौरान सभी कंटेस्टेंट ने धर्मं प्रोडक्शन के गाने गाए। वहीं शो क प्रसारित होने से पहले सोनी टीवी ने एक ऐसा फोटो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया, जिसे देखकर लोग नाराज हो गए।

सोनी ने शेयर की ये फोटो, फैंस नाराज

सोनी ने शेयर की ये फोटो, फैंस नाराज

सोनी टीवी के ज़रिए शेयर किए गए एक प्रोमो फोटो को लेकर पवनदीप के फैंस काफी नाराज दिखे। फोटो में करण जौहर के साथ सभी कंटेस्टेंट हैं, लेकिन शो के स्टार परफॉर्मर पवनदीप राजन नहीं दिखे, जिसे लेकर लोगों को लगा कि पवनदीप राजन फाइनलिस्ट में शामिल नहीं हो पाए। पवनदीप के चाहने वाले इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और चैनल और मेकर्स पर नाराजगी जता रहे हैं। इस तस्वीर में पनवदीप राजन के गैर मौजूदगी लोगों को चुभ रही है। फोटो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि पनवदीप राजन का सफर शायद फिनाले तक नहीं जा पाएगा। हालांकि पवनदीप हमेशा से अपनी गायकी और परफॉर्मेंस की वजह से शो के विनर की टॉप लिस्ट में देखें जाते हैं।

पवनदीप के फैंस नाराज

पवनदीप के फैंस नाराज


इस तस्वीरों को देखकर पवनदीप के फैंस को नाराज होने की जरूरत नहीं है। रविवार को प्रसासित होने वाले शो में किसी का कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन नहीं होगा।करण जौहर वाले एपिसोड में किसी का भी एलिमिनेशन नहीं किया गया। इस इस एपिसोड में पवनदीप ने फिल्म अग्निपथ मुझ में अभी बाकी....गाना गाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। सबकी आंखें नम हो गई।

 पवनदीप ने अपनी इस हरकत से जीत लिया दिल

पवनदीप ने अपनी इस हरकत से जीत लिया दिल

करण जौहर स्पेशल एपिसोड में पनवदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) ने खास परफॉर्मेंस दी। अरुणिता और पवनदीप ने एक डासं परफॉर्म किया। डांस के दौरान पवनदीप ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने क बार फिर स सबका दिल जीत लिया। दरअसल डांस क दौरान पवन को अरुणिता के संग हाथ पकड़कर डांस करना था। पवन ने हाथ तो पकड़ा, लेकिन जब अगले स्टेप में उन्हें अरुणिता के कमर पर हाथ रखना था तो उन्होंने बिना उन्हें छूए ही दूर से डांस किया। उनकी इस बात ने उनके फैंस का क बार फिर से दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+