Indian Idol के पुराने विवाद को आदित्य नारायण ने दी हवा, कहा- मिलेगा सबको जवाब

मुंबई, 16 अगस्त: सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण एक बार फिर चर्चाओं में हैं। 15 अगस्त को इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले पूरा हुआ और कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने ट्रॉफी अपने नाम की। इस बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण ने फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि अगर कोई कंटेस्टेंट को हतोत्साहित करने की कोशिश करेगा तो उनको जवाब मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके अंदर सीनियर्स के लिए 'बेहद सम्मान' है, लेकिन वह अपनी राय हमेशा रखेंगे।

शो के बचाव में आए थे आदित्य नारायण

शो के बचाव में आए थे आदित्य नारायण

दरअसल, साल की शुरुआत में आदित्य नारायण 'इंडियन आइडल 12' के बचाव में उतरे थे, जब महान सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो के एपिसोड में शामिल होने के बाद उसकी आलोचना की थी। एक स्पेशल एपिसोड में आने के बाद अमित कुमार ने कहा था कि उन्होंने मेकर्स के कहे मुताबिक काम किया, उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, चाहे उनकी परफॉर्मेंस और उन पर उनकी राय कुछ भी हो।

'मैं अपनी राय हमेशा रखूंगा'

'मैं अपनी राय हमेशा रखूंगा'

इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि यह साल वास्तव में कठिन रहा है। ऐसे समय में टीम ने सामूहिक रूप से एक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की और ऐसा नहीं होता अगर लोग हमारे अच्छे म्यूजिक और कंटेंट पर विश्वास नहीं करते। लेकिन कुछ लोग प्रतियोगियों को हतोत्साहित करने की कोशिश करते हैं तो मैं इसे पसंद नहीं करूंगा। बेशक मेरे सीनियर्स के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी राय नहीं रखूंगा। अगर मैं किसी चीज में विश्वास करता हूं, तो मैं हमेशा उसे शेयर करूंगा।

टीनएज ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

टीनएज ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

वहीं ट्रोल्स पर बोलते हुए आदित्य ने कहा कि मैं भले ही बहुत युवा दिखूं, लेकिन मनोरंजन उद्योग में एक पेशेवर के रूप में यह मेरा 27वां साल है और टेलीविजन के साथ 16वां साल से काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा लग सकता हूं, लेकिन मैं यह जानने के लिए आसपास रहा हूं कि क्या सही है और क्या गलत। ये टीनएज ट्रोल्स शायद मेरे शरीर के काम को भी नहीं जानते, क्योंकि जब मैंने काम करना शुरू किया था तब वे पैदा भी नहीं हुए थे।

इंडियन आइडल के दो सीजन कर चुकें होस्ट

इंडियन आइडल के दो सीजन कर चुकें होस्ट

आपको बता दें कि आदित्य ने 2007 में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के होस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया और फिर इंडियन आइडल को होस्ट किया। उन्होंने इंडियन आइडल 11 और इंडियन आइडल 12 को होस्ट किया है। इसके अलावा आदित्य सिंगर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+