Miss World 2023: 27 साल पहले 'मिस वर्ल्ड गाला' के कारण ही अमिताभ बच्चन हुए थे दिवालिया, लोग देते थे गालियां

Miss World 2023: मिस वर्ल्ड संगठन की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा कि 71वां मिस वर्ल्ड 2023 'अतुल्य भारत' में होगा, जिसमें 130 सुंदरियां भाग लेंगी।

Miss World 2023:

Miss World 2023: 27 साल बाद 'मिस वर्ल्ड 2023' प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होने जा रहा है। अगर सब कुछ हिसाब से हुआ तो ये आयोजन नवंबर में होगा और ये इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता का 71वां संस्करण होगा। आपको बता दें कि इंडिया ने इससे पहले 1996 में इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। हालांकि उस साल हुई इस प्रतियोगिता से भारत की कुछ सुखद यादें जुड़ी नहीं हैं क्योंकि उस साल इस प्रतियोगिता को लेकर देश में बहुत ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुए थे।

'स्विम सूट राउंड' को लेकर हुआ था बवाल

मालूम हो कि 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में कई राउंड होते हैं, इसी में एक राउंड है 'स्विम सूट राउंड', जिसे लेकर देश में कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और इस इवेंट को बंद करने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए थे।

अमिताभ बच्चन हुए थे 'दिवालिया'

हालांकि विरोध के बाद भी इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और ग्रीस की Irene Skliva ने ये खिताब अपने नाम किया लेकिन इस प्रतियोगिता के चक्कर में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 'दिवालिया' हो गए थे, क्योंकि इस इवेंट का बीड़ा अमिताभ बच्चन की कंपनी 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड' ने उठाया था लेकिन लोगों के विरोध के कारण कंपनी को तगड़ा घाटा हुआ था।

बेंगलुरु में 'गाला मिस वर्ल्ड शो' का आयोजन

एबीसीएल ने बेंगलुरु में 'गाला मिस वर्ल्ड शो' का आयोजन किया था लेकिन तमाम विरोध की वजह से इवेंट बुरी तरह से धाराशाही हो गया था। आलम ये था कि इवेट के टिकट ही नहीं बिके थे और स्थिति इतनी खराब हो गई थी कंपनी अपने कर्मचारियों और इस शो में शामिल लोगों को ही पैसा नहीं दे पाई थी, अमिताभ का रोम-रोम कर्ज में डूब चुका था और वो बुरी तरह से आर्थिक संकट में फंस गए थे ।

अमिताभ की इमेज भी हुई थी खराब

हालांकि एबीसीएल के दिवालिया होने की वजह केवल 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता ही नहीं थी बल्कि और भी कई कारण थे लेकिन ये उनमें से सबसे बड़ा कारण था। इस इवेंट के फ्लॉप होने से अमिताभ की इमेज को भी उस वक्त काफी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से बॉक्सऑफिस पर भी उन्हें मुंह की की खानी पड़ी थी और उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ' मृत्युदाता ' बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

अमिताभ को लोग देते थे गालियां

उस वक्त आलम ये था कि अमिताभ बच्चन के घर पर कर्जदारों की लाइनें लगी रहती थीं, जिनमें से कुछ तो उन्हें सीधे गालियां देते थे या फिर धमकाते थे। इस बात का जिक्र खुद अमिताभ ने ही अपने कई इंटरव्यू में किया है।

90 करोड़ रु से ज्यादा था कर्जा

उस वक्त वो 90 करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज में डूबे हुए थे, अमिताभ को काम नहीं मिल रहा था लेकिन कहते हैं ना वक्त बदलता है तो वक्त बदला और अमिताभ के हाथ आई यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें', जिसने छप्पर फाड़ कमाई की, जिसने अमिताभ को आर्थिक सहारा तो दिया था लेकिन ये कमाई भी अमिताभ के कर्ज को कम नहीं कर पाई।

'कौन बनेगा करोड़पति ' शो से रचा इतिहास

लेकिन इसके बाद अमिताभ के हाथ लगा वो कार्य़क्रम जिसने इतिहास तो रचा ही साथ ही अमिताभ को सदी का महानायक बना डाला। जी हां हम बात कर रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति ' शो की, जिसके लिए बिग बी को टीवी यानी छोटे पर्दे पर आना पड़ा था।

करोड़ों के कर्जे में डूबे थे अमिताभ

कितनी अजीब बात थी कि जो इंसान खुद करोड़ों के कर्जे में डूबा हुआ था, वो उस वक्त आम जनता को करोड़पति बना रहा था। अमिताभ ने होस्ट का रोल बखूबी निभाया और उसक बाद उन्होंने सफलता की जो इबादत लिखी है उससे तो पूरा हिंदुस्तान वाकिफ ही है।

पूर्व विश्वसुंदरी है घर की बहू

आज अमिताभ मेगास्टार हैं, लोगों के लिए आदर्श हैं। एक नायक के रूप में ही नहीं बल्कि वो बेहतरीन होस्ट और नम इंसान के रूप में लोगों के दिलों में धड़कते हैं। अब इसे संयोग कहिए या कुछ और उनके घऱ की बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन खुद पूर्व विश्वसुंदरी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+